भाजपा की तीसरे उम्मीदवार की तैयारी: विधायकों से कराए खाली नामांकन फॉर्म पर दस्तखत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
तीन सीटों पर राज्यसभा का चुनाव हो रहा है। इनमें से दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस काबिज है। भाजपा ने दो सीटों पर तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस के कब्जे वाली सीट पर भाजपा उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है। पार्टी तीसरा उम्मीदवार दे तो हम जिताएंगे।
बीजेपी की ओर से तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने के लिए अंदरूनी तौर पर तैयारी है। तीसरे उम्मीदवार के नामांकन फार्म पर विधायकों के दस्तखत बतौर प्रस्तावक कराए जा रहे हैं।
लेकिन, पार्टी के नेता अधिकारिक तौर पर तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर कहा- हमेशा दिल्ली से हमें कोई एक बड़ा नेता मिलता है। तरुण जी हमें बडे़ नेता मिल गए हैं, वो पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं।
उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है, मुझे बहुत प्रसन्नता है। विशेषकर रजनीश अग्रवाल, जो ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो बिहाइंड द कर्टन काम करते हैं, फ्रंट में काम नहीं करते। पार्टी ने दोनों बहुत अच्छे टिकट दिए हैं।
मैं शीर्ष नेतृत्व को इस बात के लिए धन्यवाद देता हूं। उम्मीद है कि ये दोनों तो जीतेंगे ही, शुक्रवार शाम भोपाल पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा के प्रत्याशी तरुण चुघ से एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने पूछा कि क्या बीजेपी तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारेगी तो चुग ने कहा- यह तो भाजपा के नीति निर्धारण करने वाले नीति निर्धारण करेंगे मैं तो फॉलोअर हूं।
चौंका सकती है भाजपा
अंदरखाने भाजपा में तीसरी सीट को लेकर समीकरण बैठाने का काम तेजी से चल रहा है। तीसरे उम्मीदवार को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाने के लिए एमपी के कुछ दिग्गज नेता समीकरण बनाने में लगे हुए हैं।
सूत्र बताते हैं कि यदि जादुई आंकड़े तक पहुंचने की स्थिति में बीजेपी आई तो पूर्व विधायक जीतू जिराती को उतारा जा सकता है। जिराती को जिताने के लिए मंत्री विजयवर्गीय भी पूरी ताकत लगाएंगे।
इधर कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम भी तीसरी सीट के लिए चर्चा में हैं। कमलनाथ के कांग्रेस से कैंडिडेट घोषित न होने के चलते पचौरी समर्थक भी समीकरण बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि तीसरी सीट पर यदि जमावट हो गई तो दिल्ली से चौंकाने वाला फैसला हो सकता है।
संबंधित समाचार

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!