भाजपा नेता की हार्ट-अटैक से मौत: एसिडिटी समझकर खुद बाइक से पहुंचे थे अस्पताल; ईसीजी के दौरान थमी सांसें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिला न्यायालय के चर्चित क्रिमिनल अधिवक्ता और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक विजय चौधरी (42) का गुरुवार शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। सीने में हल्की तकलीफ और एसिडिटी महसूस होने पर वे स्वयं बाइक चलाकर एक निजी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन ईसीजी जांच के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे और योग भी किया था
परिजनों और करीबी साथियों के अनुसार, गुरुवार सुबह विजय चौधरी रोज की तरह दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए थे और योग भी किया था। शाम करीब छह बजे उन्होंने दोस्तों को फोन कर बताया कि एसिडिटी की शिकायत होने के कारण अस्पताल जा रहे हैं। कुछ ही देर बाद उनके निधन की सूचना मिलने से परिजन और मित्र स्तब्ध रह गए।
बनारस जाने की योजना भी तय थी
करीबी मित्रों ने बताया कि उसी शाम सभी ने दादाजी मंदिर जाने और बॉम्बे बाजार में दूध-जलेबी खाने का कार्यक्रम बनाया था। इसके अलावा 7 अगस्त को काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए बनारस जाने की योजना भी तय थी, जिसके लिए यात्रा आरक्षण कराया जा चुका था।
इकलौते पुत्र थे विजय चौधरी
विजय चौधरी अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में उनके वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो बेटे हैं, जिनमें एक हायर सेकेंडरी और दूसरा मिडिल स्कूल में अध्ययनरत है। परिजनों के अनुसार, वे धार्मिक प्रवृत्ति के थे, नियमित पूजा-पाठ करते थे और किसी प्रकार का नशा नहीं करते थे। उन्हें केवल शुगर की समस्या थी।
क्रिमिनल लॉयर के रूप में प्रैक्टिस शुरू की थी
इंदौर से विधि की पढ़ाई पूरी करने के बाद विजय चौधरी ने वर्ष 2008 से खंडवा जिला न्यायालय में क्रिमिनल लॉयर के रूप में प्रैक्टिस शुरू की थी। उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय और क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव रजूर (हरसूद) में किया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!