खबर
Top News

हनीट्रैप में भाजपा नेत्री गिरफ्तार: फर्नीचर व्यापारी से रुपए मांगने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जून 2026, 5:27 pm
शेयर करें:
हनीट्रैप में भाजपा नेत्री गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जिले के जौरा में चर्चित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की मुख्य आरोपी और भाजपा से जुड़ी बताई जा रही सोनम कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जौरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। हालांकि मामले की एक अन्य आरोपी मीरा कुशवाह अब भी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जाल में फंसाकर मांगे थे 10 लाख
पुलिस के अनुसार, मई 2026 में जौरा निवासी फर्नीचर व्यापारी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद जौरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को ब्लैकमेलिंग और साजिश से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

बस से भागने की कोशिश में दबोची गई
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह को एमएस रोड क्षेत्र में एक यात्री बस से भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद औपचारिक गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी
इस मामले में पुलिस इससे पहले 12 मई को सचिन कुशवाह और गजेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई थी। अब तक इस मामले में चार नाम सोनम कुशवाह (गिरफ्तार), सचिन कुशवाह (गिरफ्तार), गजेंद्र कुशवाह (गिरफ्तार), मीरा कुशवाह (फरार) सामने आए हैं।

फरार महिला आरोपी की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फरार आरोपी मीरा कुशवाह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जांच के दायरे में पूरा नेटवर्क
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का यह मामला केवल चार लोगों तक सीमित था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था। आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है।

संबंधित समाचार

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा
Top News

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

1 minute ago
सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर
Top News

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

8 minutes ago
‘लेडी अघोरी’ के  पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए
Top News

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

14 minutes ago
3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’
Top News

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

15 minutes ago
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
Top News

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

15 minutes ago
महिला को पीटा, गाल पर काटा
Top News

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

20 minutes ago
सीआईएसएफ-डीएफआई में करार
Top News

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

27 minutes ago
बीओआई में 45 लाख का गबन
Top News

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

33 minutes ago
पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू
Top News

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

36 minutes ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

39 minutes ago
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Top News

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

about 1 hour ago
केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
Top News

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

about 1 hour ago
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

about 1 hour ago
जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल
Top News

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

about 2 hours ago
पुलिस का मीत बना मनमीत
Top News

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

about 2 hours ago
भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास
Top News

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

about 2 hours ago
लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार
Top News

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

about 2 hours ago
पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे
Top News

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

about 2 hours ago
एडीजे  के 12 फैसलों पर उठे सवाल
Top News

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!