सट्टा खिलाते भाजपा नेता गिरफ्तार: 4 आरोपी रंगे हाथ पकड़ाए; लैपटॉप सहित लाखों का हिसाब किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांच के बीच सट्टेबाजी का काला खेल भी जमकर खेला जा रहा है। इसी कड़ी में धार जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भाजपा नेता के घर पर छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
टीआई अमित सिंह कुशवाह के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पेटलावद रोड स्थित एक मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
चार आरोपी गिरफ्तार, सामान जब्त
पुलिस ने मौके से शांतिलाल सिर्वी, विनय ठाकुर, आदित्य उर्फ सोनू माहेश्वरी और अभिषेक अग्रवाल को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा।
इलेक्ट्रॉनिक सामान किए जब्त
तलाशी के दौरान एक लैपटॉप, चार एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, सट्टे का हिसाब लिखी सात पर्चियां और अन्य सामग्री बरामद की गई। इन पर्चियों में लाखों रुपए के लेनदेन का विवरण मिला है।
राजनीतिक कनेक्शन से मचा हड़कंप
गिरफ्तार आरोपियों में शांतिलाल सिर्वी भाजपा का पूर्व जिला महामंत्री रह चुका है। वहीं विनय ठाकुर भाजयुमो का नगर मंडल महामंत्री और पूर्व पार्षद बताया जा रहा है। तीसरा आरोपी आदित्य भी युवा मोर्चा से जुड़ा हुआ है।
गिरोह सक्रिय होने की आशंका
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का मानना है कि शहर में इस तरह के और भी सट्टा गिरोह सक्रिय हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
संबंधित समाचार

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:15 से ज्यादा लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!