भाजपा पार्षद की हार्ट अटैक से मौत: टहलते समय सड़क पर गिरे; राहगीरों ने नशे में समझकर किया नजरअंदाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के जिलाध्यक्ष और नगर निगम पार्षद लोकेश डेहरिया (48) का बुधवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे रोज की तरह भोजन के बाद कॉलोनी में टहलने निकले थे, तभी अचानक सीने में दर्द उठा और सड़क पर गिर पड़े। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
राहगीरों ने नशे में समझकर किया नजरअंदाज
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे टहलते समय लोकेश डेहरिया अचानक सड़क पर गिर पड़े। सीसीटीवी फुटेज में वे सड़क पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय तक वे वहीं पड़े रहे। इस दौरान कई राहगीर वहां से गुजरे, लेकिन अधिकांश लोगों ने उन्हें नशे की हालत में समझकर अनदेखा कर दिया।
पड़ोसी ने पहुंचाया अस्पताल
कुछ देर बाद कॉलोनी निवासी गौरव चौधरी की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर देखा तो स्थिति गंभीर थी। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत से कुछ घंटे पहले किया था सोशल मीडिया पोस्ट
लोकेश डेहरिया सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे। निधन से कुछ घंटे पहले उन्होंने छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट साझा की थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट साबित होगी।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में थी मजबूत पहचान
लोकेश डेहरिया भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, नगर निगम पार्षद और मेहरा डेहरिया समाज के अध्यक्ष भी थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव और सक्रिय जनसंपर्क के कारण जिले की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में एक प्रमुख चेहरा माने जाते थे। बताया जाता है कि 12 जून को छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने उनके जन्मदिन पर उनके साथ केक काटकर शुभकामनाएं दी थीं। वहीं 15 जून को उन्होंने भोपाल में कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके से भी मुलाकात की थी।
समर्थकों में शोक की लहर
लोकेश डेहरिया के आकस्मिक निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजजनों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
संबंधित समाचार

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!