भाजपा पार्षद की दिनदहाड़े हत्या: चार माह पहले ही जेल से बाहर आए थे; मंदिर से लौटते समय बदमाशों ने मारी गोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
मध्य प्रदेश के दतिया में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर से लौट रहे भाजपा पार्षद की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा रोज की तरह सुबह टहलने के लिए चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घटित हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार किया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, कल्लू कुशवाहा का नाम पूर्व पार्षद बाल किशन कुशवाहा हत्याकांड में सामने आया था। इस मामले में अदालत ने उन्हें समेत छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी और वे करीब चार महीने पहले ही जेल से बाहर आए थे।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!