भाजपा के महिला प्रेम और आरक्षण के दावों का किया गया खुलासा: इंदौर कांग्रेस का पलटवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया ने भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उनके दावों का बड़ा खुलासा किया है। हार्डिया ने कड़े लहजे में कहा कि कांग्रेस की कार्यकारिणी पर उंगली उठाने से पहले भाजपा नेताओं को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी में शोभा ओझा और अर्चना जायसवाल जैसी कद्दावर महिला नेत्री स्थायी सदस्य के रूप में मौजूद हैं, जबकि रीना बौरासी सेतिया और सोनालिका मिमरोट जैसे सशक्त चेहरे महिला कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का तमगा लगाने वाली भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता खुद संगीन अपराधों और घिनौनी वारदातों में लिप्त हैं, जिनका सच समय-समय पर जनता के सामने लाया जाएगा।
हार्डिया ने भाजपा के सांगठनिक ढांचे की हकीकत उजागर करते हुए कहा कि उनके पास गिनाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वे हताशा में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के आरक्षण प्रेम पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला और सुदर्शन गुप्ता के बाद अब सुमित मिश्रा ये सभी उच्च वर्ग से आते हैं।
भाजपा ने आज तक इंदौर में किसी दलित या पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ता को शहर अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठाया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि भाजपा के हर दुष्प्रचार का पुरजोर जवाब दिया जाएगा और इनके दोहरे चरित्र का खुलासा करना जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!