कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे: सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का एक बयान अब खुद उनके लिए राजनीतिक परेशानी का कारण बन गया है। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान मिश्रा ने सरदार वल्लभभाई पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री बता दिया।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
उनका यह बयान सोमवार को सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया। जब कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। ऐसे में भाजपा शहर अध्यक्ष का बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हुई की ऐतिहासिक गलती
कार्यक्रम में सुमित मिश्रा कांग्रेस पर हमला बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरदार पटेल का जिक्र करते हुए उन्हें देश का पहला प्रधानमंत्री बता दिया। बयान सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा नेताओं के इतिहास संबंधी ज्ञान पर सवाल उठाने का मौका बना लिया।
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेता अक्सर कांग्रेस और उसके नेताओं के इतिहास पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उन्हें खुद देश के राजनीतिक इतिहास की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए।
कांग्रेस बोली- भाजपा नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास
भाजपा शहर अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस के AICC मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा नेताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें देश के राजनीतिक इतिहास की जानकारी देगी।
शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर राजनीतिक हमला करने से पहले इतिहास की बुनियादी जानकारी हासिल करनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर बयान को मुद्दा बनाने की तैयारी
भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी पहले से तेज है। कांग्रेस अब इस बयान को सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर भाजपा को घेरने के लिए इस्तेमाल करने की तैयारी में है।
हालांकि, यह बयान कार्यक्रम के दौरान कही गई बात का हिस्सा था और इसके सामने आने के बाद भाजपा की ओर से इस पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस को अब इस ‘ऐतिहासिक गलती’ के जरिए भाजपा पर हमला बोलने का नया मुद्दा मिल गया है।
संबंधित समाचार

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!