बिजलपुर सड़क बनाने वाली कंपनी को हटाने का नोटिस रोजाना लगेगा जुर्माना: धीमी रफ्तार पर कमिश्नर नाराज
KHULASA FIRST
संवाददाता

मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण, तिलक नगर रोड का काम एक महीने में पूरा करने का अल्टिमेटम, ग्रेटर कैलाश रोड पर 150 कारों की मल्टीलेवल पार्किंग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मास्टर प्लान के तहत बन रही सड़कों और मल्टीलेवल पार्किंग के कामों का नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने जमीनी निरीक्षण किया। बिजलपुर रोड निर्माण कार्य की बेहद धीमी रफ्तार को देखकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने काम कर रही एजेंसी केएन नारंग पर रोज पेनल्टी लगाने और उसे हटाने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने तिलक नगर, खड़ा गणपति से स्कीम 155 टिगरिया बादशाह और तेजपुर गड़बड़ी से ट्रेजर टाउन बिजलपुर तक बन रही मास्टर प्लान की सड़कों का जायजा लिया। तिलक नगर सड़क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम कर रही कंपनी इंजीनियरिंग इनोवेशन एंड कंपनी की सुस्त चाल पर गुस्सा जताया।
कमिश्नर ने एजेंसी को मैनपावर बढ़ाकर काम की रफ्तार तेज करने और एक महीने के भीतर हर हाल में सड़क निर्माण पूरा करने की डेडलाइन दी है। इसके बाद कमिश्नर ने ग्रेटर कैलाश रोड पर बन रही मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया और बचे हुए कामों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इस आधुनिक पार्किंग के शुरू होने से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां 150 कार और 150 से ज्यादा टू-व्हीलर खड़े किए जा सकेंगे।
सड़क निर्माण में आ रही रुकावटों को दूर करने के निर्देश... खड़ा गणपति से स्कीम 155 मार्ग के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सड़क निर्माण के रास्ते में आ रही रुकावटों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15वीं बटालियन के पास सड़क के लिए जरूरी जमीन को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
रास्ते में आ रहे पेड़ों को नियमों के तहत दूसरी जगह शिफ्ट करने ट्रांसप्लांट या हटाने और फेंसिंग का काम शुरू करने को कहा गया है। जिन मकान मालिकों ने सड़क बाधक का कुछ हिस्सा खुद हटा लिया है, उन्हें तय निशान तक बाकी हिस्सा भी खुद ही हटाने के लिए कहा गया है ताकि निगम की कार्रवाई के दौरान उनका नुकसान न हो। संगम जीटीएस के सामने बन रही पुलिया का काम भी एक महीने में स्लैब लेवल तक लाने के निर्देश दिए गए हैं।
ये रहे मौजूद... इस निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगवंकर, कार्यपालन यंत्री पीएस कुशवाह, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल, उपयंत्री पराग अग्रवाल सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी, कंसलटेंट और ठेकेदार कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!