प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम: एसीएस की तर्ज पर डीजी-एडीजी बने संभाग प्रभारी; जानिये किसे कहां का प्रभार मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब अपर मुख्य सचिव (ACS) की तर्ज पर डीजी, स्पेशल डीजी और एडीजी स्तर के पुलिस अधिकारियों को संभागीय स्तर पर कानून-व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिकारी रेंज स्तर पर पदस्थ आईजी के साथ समन्वय करते हुए संभागों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों को भी संभागवार जिम्मेदारी दी है, ताकि प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था दोनों स्तरों पर बेहतर तालमेल बनाया जा सके।
आईपीएस अधिकारियों को सौंपी गई संभागवार जिम्मेदारी
वरुण कपूर डीजी जेल भोपाल
आदर्श कटियार स्पेशल डीजी प्रशासन इंदौर
उपेंद्र कुमार जैन डीजी ईओडब्ल्यू उज्जैन
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव डीजी होमगार्ड ग्वालियर
पंकज कुमार श्रीवास्तव स्पेशल डीजी सीआईडी और इंटलिजेंस जबलपुर
अनिल कुमार स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा रीवा
जी अखेतो सेमा स्पेशल डीजी जेल चंबल
रवि कुमार गुप्ता स्पेशल डीजी रेल नर्मदापुरम
अनंत कुमार सिंह स्पेशल डीजी एमपी पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन सागर
राजाबाबू सिंह एडीजी ट्रेनिंग शहडोल
आईएएस अधिकारियों को सौंपी गई संभागवार जिम्मेदारी
डॉ. राजेश राजौरा उज्जैन
अशोक बर्णवाल ग्वालियर
मनु श्रीवास्तव चम्बल
संजय दुबे जबलपुर
नीरज मंडलोई नर्मदापुरम
अनुपम राजन इंदौर
संजय कुमार शुक्ल भोपाल
रश्मि अरुण शमी रीवा
दीपाली रस्तोगी सागर
शिवशेखर शुक्ला शहडोल
यूसीसी लागू करने से पहले बढ़ाई गई निगरानी
यह नई व्यवस्था डॉ मोहन यादव के उस फैसले के बाद लागू की गई है, जिसमें प्रदेश में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने की दिशा में तैयारी शुरू की गई है। सरकार को आशंका है कि यूसीसी लागू होने से पहले और बाद में कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। ऐसे में उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग और सुपरविजन के लिए यह कदम उठाया गया है।
कैबिनेट निर्देश के बाद जारी हुआ आदेश
गृह विभाग द्वारा 8 अप्रैल को जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यों की समीक्षा को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले इंदौर, ग्वालियर और रीवा संभाग में भी आईपीएस अधिकारियों को प्रभारी बनाया जा चुका है, जबकि अब शेष संभागों के लिए भी नियुक्तियां पूरी कर ली गई हैं।
सभी संभागों में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती
प्रदेश के सभी संभागों में अब डीजी, स्पेशल डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे, जो स्थानीय पुलिस व्यवस्था की लगातार निगरानी करेंगे। यह अधिकारी न केवल कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, बल्कि संवेदनशील मुद्दों पर तत्काल निर्णय लेने और समन्वय स्थापित करने की भूमिका भी निभाएंगे।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!