खबर
Top News

चर्चित हत्याकांड में बड़ा खुलासा: फरार मुख्य आरोपी को संरक्षण का आरोप; पत्नी और पिता गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जून 2026, 11:56 am
शेयर करें:
चर्चित हत्याकांड में बड़ा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने हुए चर्चित अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर हत्याकांड की जांच में इंदौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी चंद्रकांत उर्फ डीलू लहारिया को संरक्षण देने और उसकी गिरफ्तारी से बचाने में सहयोग करने के आरोप में उसकी पत्नी और पिता को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी प्रीति लहारिया (33 वर्ष), निवासी शास्त्री कॉलोनी, लश्कर मेन रोड, जिला भिंड और राजेंद्र शर्मा (66 वर्ष), निवासी शास्त्री कॉलोनी, लश्कर मेन रोड, जिला भिंड हैं।

चर्चित हत्याकांड की विवेचना लगातार जारी
पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 को लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड की विवेचना लगातार जारी है। मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी चंद्रकांत उर्फ डीलू लहारिया घटना के बाद से फरार है और उसे परिवार के सदस्यों द्वारा संरक्षण दिया जा रहा था।

गिरफ्तारी से बचाने में कर रहे थे मदद
विवेचना के दौरान पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे संकेत मिला कि आरोपी की पत्नी प्रीति लहारिया और उसके पिता राजेंद्र शर्मा को घटना की पूर्व जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने आरोपी को संरक्षण दिया और उसकी गिरफ्तारी से बचाने के प्रयास किए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों पर आरोप है कि उन्होंने फरार आरोपी के ठिकानों और गतिविधियों को छिपाने में सहयोग किया, जिससे पुलिस कार्रवाई प्रभावित हो सकती थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
लसूड़िया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी की पत्नी और पिता अपने पुत्र तथा पोते से मिलने इंदौर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और देवगुराडिया क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद दोनों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

न्यायालय में किया पेश
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान फरार मुख्य आरोपी के ठिकाने और उसे मदद पहुंचाने वाले अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि आरोपी को फरारी के दौरान किस-किस व्यक्ति ने सहयोग प्रदान किया और वह किन स्थानों पर छिपा रहा।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं पांच आरोपी
गौरतलब है कि अभि तोमर हत्याकांड ने शहर में काफी चर्चा बटोरी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी। अब तक इस प्रकरण में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी चंद्रकांत उर्फ डीलू लहारिया अभी भी फरार है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


संबंधित समाचार

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम
Top News

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

2 minutes ago
मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा
Top News

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

6 minutes ago
लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन
Top News

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

8 minutes ago
पंडाल में नशेड़ी
Top News

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

10 minutes ago
अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार
Top News

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

16 minutes ago
व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी
Top News

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

32 minutes ago
महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल
Top News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द

43 minutes ago
देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल
Top News

देश के 180 युवा बिजनेसमैन में चमके इंदौर के तपन अग्रवाल:हुरुन अंडर-35 लिस्ट में बनाई जगह; अंबानी-अदाणी की सूची में हुए शामिल

about 1 hour ago
अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी
Top News

अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ भक्तों ने ग्रहण की भक्तिभाव से महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
गरबा पंडालों में भक्ति की धूम
Top News

गरबा पंडालों में भक्ति की धूम:पारंपरिक गरबों से जीवंत शहर; भक्ति भाव से मां की आराधना

about 1 hour ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:रिश्वत लेते निरीक्षक और साथी गिरफ्तार

about 1 hour ago
सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा
Indore

सिटी पब्लिक स्कूल पर कसेगा कानूनी शिकंजा:अवैध वसूली पर राजीनामा नहीं; आपराधिक धाराओं में हो कार्रवाई

about 1 hour ago
लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय
Top News

लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का नया अध्याय:शुरू हुआ विवांता अमलतास

about 2 hours ago
ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर
Top News

ट्रेन ने मेंटनेंस ट्रॉली को मारी टक्कर:एक गैंगमैन की मौत; कर्मचारी का पैर कटा

about 2 hours ago
जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो
Top News

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

about 2 hours ago
एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए
Top News

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

about 2 hours ago
21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण
Top News

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
मकान में लगी भीषण आग
Top News

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

about 2 hours ago
आंख में कुछ शर्म बची है
Top News

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

about 2 hours ago
नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव
Top News

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!