कार अग्निकांड मामले में बड़ा खुलासा: पुलिस के अनुसार- डॉक्टर पति ने ही लगाई आग; महिला की हो गई थी मौत, बार-बार बयान बदलने से जांच में नया मोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
चनाटोरिया क्षेत्र में चलती कार में आग लगने से हुई 38 वर्षीय महिला सीमा कुर्मी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच में महिला के डॉक्टर पति डॉ. नीलेश कुर्मी की भूमिका संदिग्ध सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार बयान बदलकर जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
कार में आग लगने से महिला की मौत हो गई थी
घटना शनिवार तड़के करीब 4 बजे की है, जब कार में आग लगने से महिला की मौत हो गई थी। उस समय कार में उसके पति के अलावा दो अन्य लोग भी मौजूद थे, जो सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बयान बदलने से बढ़ा संदेह
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कभी पत्नी को हार्ट अटैक आने की बात कहता है तो कभी सीने में दर्द का हवाला देता है। सख्ती करने पर वह तबीयत खराब होने या घबराहट की बात करने लगता है। वहीं, ससुराल पक्ष को भी उसने अलग-अलग समय पर तीन तरह की जानकारी दी, जिससे संदेह और गहरा गया है।
साथियों के बयान में नए संकेत
कार में मौजूद दोनों युवकों के बयान में आग लगने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। पुलिस इन बयानों की पुष्टि कर रही है। शुरुआती जांच में ज्वलनशील पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका भी जताई गई है, जबकि कार का सीएनजी टैंक सुरक्षित मिला है।
सीसीटीवी और साक्ष्य जुटाए
घटना से पहले कार टोल नाके के सीसीटीवी कैमरे में गुजरते हुए दिखाई दी। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर पूछताछ की और सीसीटीवी डीवीआर सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं।
बचाव में लापरवाही का आरोप
जांच में यह भी सामने आया है कि आग लगने के दौरान अन्य लोग कार से बाहर निकल आए, लेकिन महिला को बचाने के पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए। यह पहलू भी जांच के दायरे में है।
पारिवारिक विवाद भी जांच में
पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद और शक को लेकर पहले भी तनाव रहता था। इसी एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है। एडिशनल एसपी ने बताया कि कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!