खबर
Top News

डेढ़ लाख शिक्षकों को बड़ी राहत: 35 साल की सेवा पर चतुर्थ क्रमोन्नति; मिलेगा लाखों रुपये का एरियर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अप्रैल 2026, 11:25 am
शेयर करें:
डेढ़ लाख शिक्षकों को बड़ी राहत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए चतुर्थ क्रमोन्नति (फोर्थ टाइम स्केल) लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस निर्णय के तहत अब शिक्षकों को 12, 24 और 30 वर्ष की सेवा के बाद मिलने वाले लाभ के साथ 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर भी अतिरिक्त वेतनमान का फायदा मिलेगा।

यह व्यवस्था 1 जुलाई 2023 से प्रभावी मानी जाएगी, जिससे प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षकों को सीधा लाभ मिलने जा रहा है। इस फैसले के तहत पात्र शिक्षकों को लगभग 1.25 लाख रुपए से लेकर करीब 1.80 लाख रुपए तक का एरियर मिलने का अनुमान है।

दरअसल, यह निर्णय उन शिक्षकों के लिए राहत लेकर आया है, जो वर्षों की सेवा के बावजूद पदोन्नति नहीं पा सके थे। अब उन्हें क्रमोन्नति के माध्यम से उच्च वेतनमान दिया जाएगा। प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को उनके पद और सेवा अवधि के अनुसार इसका लाभ मिलेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, 35 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को उच्चतर पे-लेवल में शामिल किया जाएगा, जिससे उनके मासिक वेतन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग से भी मंजूरी मिल चुकी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षक दिवस के अवसर पर इस योजना की घोषणा की थी। इसके बाद कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के पश्चात अब इसे लागू कर दिया गया है।

सरकार के अनुसार, 1 जुलाई 2023 तक 35 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को एरियर का लाभ मिलेगा, जबकि 2023 से 2026 के बीच सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को उनकी पात्रता तिथि से एरियर प्रदान किया जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार पर लगभग 117 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।


टैग:

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 15 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 16 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 16 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 16 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 16 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 16 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 17 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 17 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 17 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 17 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 17 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 17 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 18 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 18 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 18 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 18 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 18 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!