नीट छात्रों के लिए बड़ी राहत: यहां घटेगी एमबीबीएस की फीस; मेरिट से ही होंगे सभी एडमिशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे नीट अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्ष 2026 से मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी होने जा रही है। अब मैनेजमेंट कोटे सहित सभी एमबीबीएस एडमिशन नीट मेरिट और राज्य सरकार की काउंसलिंग के माध्यम से होंगे। इसके साथ ही मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों की मेडिकल फीस में करीब एक-तिहाई तक कमी होने की संभावना है।
प्रदेश में मेडिकल सीटों की संख्या भी बढ़ाकर 6020 कर दी गई है। ऐसे में मेधावी छात्रों को ज्यादा सीटें और कम फीस, दोनों का लाभ मिलने की उम्मीद है।
मेरिट छात्रों को मिलेगा दोहरा फायदा
नई व्यवस्था के तहत नीट मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को कम फीस के साथ अधिक सीटों का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार की काउंसलिंग के जरिए मैनेजमेंट कोटे के एडमिशन भी NEET मेरिट के आधार पर किए जाएंगे, जिससे प्रवेश प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनेगी।
2023 के मुकाबले बढ़ीं मेडिकल सीटें
वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 4675 सीटें थीं, जिनमें 2275 सरकारी और 2400 निजी कॉलेजों की थीं।अब 2026 में यह संख्या बढ़कर 6020 हो गई है, जिनमें 3020 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में, 3000 सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में और मेरिट विद्यार्थियों के लिए 4520 सीटें रहेगी।
मेरिट के आधार पर मिलेगी सीट
नई व्यवस्था के अनुसार कुल 4520 सीटें नीट मेरिट वाले विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होंगी। सरकारी कॉलेजों की सभी 3020 सीटें मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। निजी कॉलेजों की 3000 सीटों में से 1500 सीटें मेरिट विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बड़ी राहत
मेडिकल फीस में संभावित एक-तिहाई कमी और सीटों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा। इससे मेडिकल शिक्षा पहले की तुलना में अधिक सुलभ और किफायती बनने की उम्मीद है।
नई व्यवस्था को प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को अधिक पारदर्शी, सुलभ और मेरिट आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!