खबर
Top News

लाखों पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब केंद्र के डीआर बढ़ाते ही प्रदेश में मिलेगा लाभ, इस राज्य की मंजूरी का इंतजार खत्म

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जुलाई 2026, 11:17 am
शेयर करें:
लाखों पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल। 
मध्य प्रदेश के करीब 4 लाख पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। अब केंद्र सरकार द्वारा महंगाई राहत (डियरनेस रिलीफ-DR) में वृद्धि किए जाने के तुरंत बाद मध्यप्रदेश सरकार भी अपने स्तर पर इसे लागू कर सकेगी। इसके लिए अब छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस नई व्यवस्था से वर्षों से चली आ रही प्रशासनिक देरी समाप्त होगी और पेंशनर्स को समय पर बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ मिल सकेगा।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकारों के बीच आपसी सहमति से इस महत्वपूर्ण व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब दोनों राज्य केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप स्वतंत्र रूप से महंगाई राहत बढ़ाने और उसका भुगतान करने के लिए अधिकृत होंगे। इससे पेंशनर्स को मिलने वाली राहत में होने वाली अनावश्यक देरी समाप्त हो जाएगी।

राज्य विभाजन के बाद बनी थी सहमति की बाध्यता
गौरतलब है कि वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। उस समय दोनों राज्यों के बीच यह व्यवस्था बनाई गई थी कि पेंशनर्स को महंगाई राहत देने या उसकी दर बढ़ाने के लिए दोनों सरकारों की आपसी सहमति आवश्यक होगी।

इस प्रक्रिया के कारण कई बार केंद्र सरकार द्वारा महंगाई राहत बढ़ाए जाने के बावजूद दोनों राज्यों में निर्णय लेने में लंबा समय लग जाता था। परिणामस्वरूप हजारों पेंशनर्स को बढ़ी हुई राहत पाने के लिए छह-छह महीने तक इंतजार करना पड़ता था।

अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। दोनों राज्यों ने सहमति बनाई है कि भविष्य में महंगाई राहत बढ़ाने के लिए एक-दूसरे की मंजूरी आवश्यक नहीं होगी। प्रत्येक राज्य अपने स्तर पर केंद्र सरकार के निर्णय के आधार पर महंगाई राहत लागू कर सकेगा।

कार्यकारी आदेश से होगा फैसला
मध्यप्रदेश के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी तथा छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब महंगाई राहत बढ़ाने के लिए किसी विधायी संशोधन की आवश्यकता नहीं होगी। दोनों राज्य कार्यकारी आदेश जारी कर स्वतंत्र रूप से महंगाई राहत लागू कर सकेंगे।

हालांकि, दोनों राज्यों के बीच इस निर्णय से जुड़े वित्तीय भार और अन्य आवश्यक जानकारियों का आदान-प्रदान होता रहेगा, लेकिन महंगाई राहत घोषित करने के लिए किसी भी राज्य को दूसरे राज्य की स्वीकृति लेने की बाध्यता नहीं होगी।

केंद्र से अधिक DR नहीं दे सकेंगे राज्य
नई व्यवस्था में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़, दोनों में से कोई भी राज्य केंद्र सरकार द्वारा घोषित महंगाई राहत की दर से अधिक राहत नहीं देगा। यानी राज्यों को केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप ही महंगाई राहत लागू करनी होगी।

वित्त मंत्री ने बताया ऐतिहासिक फैसला
उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस निर्णय को पेंशनर्स के हित में बड़ा कदम बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने संवेदनशील और सकारात्मक निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि अब महंगाई राहत देने के लिए किसी प्रकार का अनावश्यक प्रशासनिक विलंब नहीं होगा। इससे प्रदेश के करीब 4 लाख पेंशनर्स और उनके परिवारों को समय पर बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।

पेंशनर्स को होगा सीधा फायदा
नई व्यवस्था लागू होने के बाद मध्यप्रदेश के लाखों पेंशनर्स को हर बार महंगाई राहत बढ़ने पर लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। केंद्र सरकार के निर्णय के बाद राज्य सरकार तत्काल आवश्यक आदेश जारी कर सकेगी, जिससे पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि समय पर मिल सकेगी। माना जा रहा है कि यह फैसला न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल बनाएगा, बल्कि पेंशनर्स के आर्थिक हितों की भी बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

संबंधित समाचार

कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

2 minutes ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

8 minutes ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

22 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

26 minutes ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

33 minutes ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

38 minutes ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

41 minutes ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 1 hour ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 1 hour ago
स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
Top News

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

about 1 hour ago
औचक निरीक्षण
Top News

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस
Top News

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

about 1 hour ago
क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी
Top News

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

about 1 hour ago
गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा
Top News

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

about 1 hour ago
सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर
Top News

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

about 2 hours ago
‘लेडी अघोरी’ के  पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए
Top News

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

about 2 hours ago
3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’
Top News

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

about 2 hours ago
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
Top News

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

about 2 hours ago
महिला को पीटा, गाल पर काटा
Top News

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

about 2 hours ago
सीआईएसएफ-डीएफआई में करार
Top News

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!