कर्मचारियों को बड़ी राहत: महंगाई भत्ते में इतनी बढ़ोतरी; जानिये किस माह के वेतन से मिलेगा लाभ; एरियर इतनी किस्तों में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह फैसला छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे करीब 40 हजार कर्मचारियों पर लागू होगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
सरकार के फैसले के अनुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा, जबकि इसका वास्तविक लाभ 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का DA 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे उनकी मासिक आय में सीधा इजाफा होगा।
सरकार ने एरियर भुगतान को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था की है। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का बकाया महंगाई भत्ता कर्मचारियों को एक साथ न देकर 6 समान किस्तों में दिया जाएगा। यह भुगतान मई से अक्टूबर 2026 के बीच हर महीने किया जाएगा, जिससे राज्य के वित्तीय भार को संतुलित रखा जा सके।
वहीं, इस अवधि के दौरान सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों और अधिकारियों को विशेष राहत दी गई है। ऐसे सभी रिटायर्ड कर्मियों को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त दी जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की वित्तीय असुविधा न हो।
गौरतलब है कि राज्य सरकार पहले ही सातवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुकी है। इस वृद्धि के बाद उनका कुल DA 58 प्रतिशत हो गया है, जिसका लाभ भी अप्रैल 2026 के वेतन से मिलना शुरू हो गया है। सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए महंगाई के दौर में बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!