खबर
Top News

युवाओं के लिए बड़ी खबर: पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 1:11 pm
शेयर करें:
युवाओं के लिए बड़ी खबर

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत 15000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि पाने का मौका है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ी इस योजना में पात्र कर्मचारियों को एक महीने के EPF वेतन के बराबर राशि दी जाती है।

हालांकि, पूरा लाभ पाने के लिए निर्धारित अवधि तक नौकरी करना और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करना जरूरी है।

दो किस्तों में मिलेगी 15000 रुपए तक की राशि
योजना के तहत पहली बार औपचारिक रोजगार में आने वाले पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 15000 रुपए का प्रोत्साहन दिया जाता है। यह राशि दो किस्तों में मिलती है।

पहली किस्त: छह महीने की लगातार नौकरी पूरी करने के बाद, अधिकतम 7500 रुपए तक।

दूसरी किस्त: 12 महीने की नौकरी पूरी करने और निर्धारित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद।

कुल प्रोत्साहन राशि कर्मचारी के पात्र EPF वेतन के आधार पर तय होगी।

दूसरी किस्त की राशि निर्धारित नियमों के अनुसार बचत खाते या अन्य निर्दिष्ट बचत माध्यम में रखी जा सकती है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ?
योजना के पहले भाग के तहत लाभ लेने के लिए मुख्य शर्तें हैं।

कर्मचारी पहली बार औपचारिक रोजगार में आया हो और 1 अगस्त 2025 से पहले EPFO या छूट प्राप्त PF ट्रस्ट में योगदान देने वाला सदस्य न रहा हो।

मासिक वेतन 1 लाख रुपए तक हो। निर्धारित अवधि के भीतर नौकरी शुरू की हो।

कर्मचारी का EPFO में पंजीकरण और आवश्यक UAN प्रमाणीकरण पूरा हो। बैंक खाते की आधार सीडिंग सहित योजना की निर्धारित शर्तें पूरी हों।

योजना के तहत रोजगार की निर्धारित अवधि 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 है।

हालांकि, पात्रता तय करते समय कर्मचारी की जॉइनिंग तारीख, PF योगदान और अन्य शर्तों का आधिकारिक पोर्टल पर मिलान करना जरूरी है।

दूसरी किस्त के लिए पूरा करना होगा कोर्स
EPFO के मेंबर पोर्टल पर उपलब्ध वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को बचत, वित्तीय योजना और पैसे के बेहतर प्रबंधन की जानकारी देना है।

दूसरी किस्त के लिए 12 महीने की नौकरी के साथ इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करना जरूरी है।

पात्र कर्मचारी EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर अपने UAN से लॉगिन कर उपलब्ध निर्देशों के अनुसार कोर्स की जानकारी देख सकते हैं।

रोजगार बढ़ाने के लिए शुरू की गई योजना
केंद्र सरकार ने PM-VBRY को औपचारिक रोजगार बढ़ाने और युवाओं को सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया है।

योजना में पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों के साथ अतिरिक्त रोजगार देने वाले पात्र नियोक्ताओं के लिए भी प्रोत्साहन का प्रावधान है।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Top News

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

4 minutes ago
ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में
Top News

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

7 minutes ago
MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित
Top News

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

8 minutes ago
जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी
Top News

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

17 minutes ago
वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग
Top News

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

18 minutes ago
टीआई फोन नहीं उठाते
Top News

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

25 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

27 minutes ago
तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल
Top News

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

29 minutes ago
सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित
Top News

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

29 minutes ago
वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया
Top News

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

about 1 hour ago
शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी
Top News

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

about 1 hour ago
मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण
Top News

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा
Top News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

about 1 hour ago
MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल
Top News

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

about 1 hour ago
विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार
Top News

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

about 2 hours ago
बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़
Top News

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब
Top News

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

about 2 hours ago
एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ
Top News

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!