ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित कॉलेज में बड़ा आयोजन: भाजपा की कार्यशाला में शामिल होंगे इतने राज्यों के वक्ता; यह है उद्देश्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 22 अप्रैल को होने वाली एक दिवसीय कार्यशाला में देश के 7 राज्यों से करीब 400 वक्ता शामिल होंगे।अब तक इस तरह के बड़े आयोजनों को लेकर डेली कॉलेज में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा द्वारा यहां कार्यशाला आयोजित किए जाने को महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
इस कार्यशाला में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और कर्नाटक से आए वक्ता भाग लेंगे। आयोजन में सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। कार्यशाला के बाद ये सभी वक्ता अपने-अपने जिलों में जाकर संगठनात्मक प्रशिक्षण का कार्य करेंगे।
जानकारी के अनुसार भाजपा द्वारा पहले मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा चुके हैं और अब जिले स्तर के प्रशिक्षण की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में यह राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकांश वक्ता एक दिन पहले इंदौर पहुंचना शुरू हो जाएंगे, जबकि दूर से आने वाले प्रतिभागी दो दिन पहले ही शहर पहुंच सकते हैं। स्थानीय स्तर के वक्ता आयोजन वाले दिन या उससे एक रात पहले पहुंचेंगे। सभी अतिथियों के लिए शहर के विभिन्न होटलों में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
कार्यशाला के लिए डेली कॉलेज परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूरे परिसर को प्रदेश की सांस्कृतिक झलक के अनुरूप सजाया जाएगा। बैकड्रॉप में महेश्वर का किला, राजवाड़ा और जबलपुर के घाट जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की झलक दिखाई जाएगी। इसके अलावा, सभी अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह के रूप में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ी कलाकृतियां भेंट की जाएंगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले:छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:पेट में गोली लगने से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; पिता-पुत्र हिरासत में

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!