विदेशी शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार; 30 लाख की शराब और 4 लग्जरी वाहन जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने विदेशी शराब की अवैध तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह शहर के पॉश इलाकों और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में बिना लेबल वाली विदेशी शराब की सप्लाई करता था। कार्रवाई में पति-पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपए की विदेशी शराब और थार सहित चार वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 60 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।
15 दिन की निगरानी के बाद हुई कार्रवाई
सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि पिछले 15 दिनों से एक युवक द्वारा विदेशी शराब की अवैध सप्लाई किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद आबकारी टीम ने लगातार निगरानी की और मंगलवार रात गांधीनगर स्थित पंचवटी कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी राहुल यादव को एक कार में शराब ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 81 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी अवैध शराब के मामले में पकड़ा जा चुका है।
घर से मिला शराब का जखीरा, पत्नी भी गिरफ्तार
राहुल से पूछताछ के बाद टीम ने विकासकुंज, त्रिलंगा स्थित उसके घर पर छापा मारा। यहां उसकी पत्नी प्रीति के कब्जे से 411.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब की पेटियां घर के साथ-साथ वहां खड़ी तीन कारों में छिपाकर रखी गई थीं। इसके बाद पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर चंचल साहू और अनिकेत शाक्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अनिकेत को बरखेड़ा क्षेत्र से स्कूटी पर छह पेटियां शराब ले जाते हुए पकड़ा गया।
552 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब बरामद
पूरी कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने आरोपियों के कब्जे से कुल 552.75 लीटर विदेशी शराब और चार वाहन जब्त किए। अधिकारियों के मुताबिक जब्त शराब और वाहनों की कुल कीमत 60 लाख रुपए से अधिक है।
पॉश कॉलोनियों और बड़ी पार्टियों में होती थी सप्लाई
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अरेरा कॉलोनी, चार इमली सहित भोपाल के कई पॉश इलाकों और हाई-प्रोफाइल पार्टियों में विदेशी शराब की सप्लाई करता था। बरामद शराब की कई बोतलों पर वैधानिक लेबल नहीं मिले हैं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह शराब आगरा और ग्वालियर के रास्ते भोपाल लाई जाती थी।
नेटवर्क खंगाल रही आबकारी टीम
आबकारी विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इस गिरोह का नेटवर्क भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में कितना बड़ा है, शराब कहां-कहां सप्लाई की जाती थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
आबकारी विभाग का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!