प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा हमला: भाजपा सरकार को घेरा; मंत्रियों पर गंभीर आरोप, जिलाध्यक्षों को हटाने की खबरों का खंडन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को इंदौर में प्रेस से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उसके मंत्रियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जहां एक ओर कांग्रेस संगठन से जुड़ी चर्चाओं को स्पष्ट किया, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए।
मीडिया से बातचीत
इंदौर पहुंचे जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के किसी भी जिलाध्यक्ष को हटाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिलाध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा की गई है, लेकिन सभी से संतुष्टि जताई गई है। जिनसे अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं हुआ, उन्हें समझाया गया है, लेकिन हटाने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने इसे “बेसिर-पैर की खबर” बताया।
महिला आरक्षण और बीजेपी पर हमला
महिला आरक्षण को लेकर पटवारी ने कहा कि वर्ष 2023 में पारित कानून के अनुसार इसे मौजूदा सीट संरचना पर तुरंत लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने परिसीमन की प्रक्रिया को भाजपा की “दूषित मानसिकता” का परिणाम बताया।
मास्टर प्लान और अवैध कॉलोनियों पर आरोप
इंदौर के विकास से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए पटवारी ने आरोप लगाया कि शहर का मास्टर प्लान लंबित है, जबकि अवैध कॉलोनियों का विस्तार लगातार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं को संरक्षण मिल रहा है और शहर के जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। साथ ही उन्होंने मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के नामकरण को लेकर भी आपत्ति जताई।
सरकार और मंत्रियों पर गंभीर आरोप
पटवारी ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के घमंड में काम कर रही है। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इंदौर में पुलिस स्तर पर भी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इंदौर में पुलिस ही सोना चोरी कर रही है। इसका कारण यह है कि पूरी बीजेपी सरकार चोर है। यह भी आरोप लगाया कि मंत्री चोर हैं, सिस्टम चोर है और पूरा अंग-अंग चोर है। उन्होंने यहां तक कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। हालांकि, उनके इन बयानों ने राजनीतिक हलकों में नई बहस को जन्म दे दिया है।
संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!