प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: इतने करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त; अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज बुधवार को महू क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डॉ. अंबेडकर नगर महू राकेश परमार के मार्गदर्शन में ग्राम मलेंडी, तहसील महू में राजस्व एवं प्रशासनिक अमले द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 7.824 हेक्टेयर (लगभग 30 बीघा) शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 25 करोड़ रुपये आंका गया है। इस भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे नियमानुसार हटाते हुए भूमि को पुनः शासकीय अभिलेखों के अनुरूप मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन का अमला मौजूद रहा। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार जिले में शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत चिन्हित अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महू के ग्राम मलेंडी में की गई यह कार्रवाई जिले की प्रमुख अतिक्रमण हटाओ कार्रवाइयों में शामिल है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!