प्रशासन का बड़ा एक्शन: 100 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण; उषा राजे ट्रस्ट से जुड़ी थी भूमि
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिला प्रशासन ने भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की सरकारी जमीन को मुक्त कराया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जूनी इंदौर तहसील के ग्राम पिपल्याराव में करीब 1.784 हेक्टेयर (लगभग 4.4 एकड़) जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। इस प्राइम लोकेशन की जमीन की बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
संयुक्त टीम ने चलाया अभियान
कार्रवाई के लिए एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई थी।खसरा नंबर 19/1 सहित अन्य भूखंडों पर बने कच्चे और पक्के अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। संभावित विरोध को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी हो सकी।
‘अभियान जारी रहेगा’- प्रशासन
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि जिले में सरकारी जमीनों पर कब्जे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शहरी सीलिंग के अंतर्गत आने वाली जमीनों को चिन्हित कर उन्हें शासन के कब्जे में लिया जा रहा है, ताकि भविष्य में इनका उपयोग सार्वजनिक हित की योजनाओं में किया जा सके।
उषा राजे ट्रस्ट से जुड़ा रहा है मामला
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह जमीन पहले उषा राजे ट्रस्ट से जुड़ी हुई थी। बाद में यह ‘अर्बन सीलिंग’ के दायरे में आकर सरकारी घोषित हो गई। इसके बावजूद लंबे समय से कुछ लोगों ने इस पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया था, जिसे अब हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!