बोरवेल में टूटी भागीरथ की सांसें: 22 घंटे बाद निकला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन जिले के बड़नगर में 2 साल के भागीरथ देवासी की 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसने से मौत हो गई। करीब 22 घंटे के रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ -एनडीआरएफ टीम ने लोहे की छड़, रस्सी और मोटर निकालने वाली मशीन से शव बाहर निकाला।
पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माता-पिता को 4 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की और दुख जताया।
भागीरथ के पिता पूसाराम ने बताया- वह राजस्थान के पाली से भेड़ चराने आए थे। दो दिन पहले यहां से गया था, तब वो ठीक था। परसों ही उससे बात की थी।
आज हमारा बेटा हमारे साथ नहीं है। अगर पता होता कि यहां ऐसा होगा, बेटे को कभी लेकर नहीं आता। घटना स्थल पर वह रो पड़े।
रेस्क्यू टीम के मेंबर दिलीप बामनिया ने बताया- भागीरथ को निकालने के लिए अंडर वाटर कैमरा, इम्प्रोवाइज्ड वॉयस किट और ऑक्सीजन किट का इस्तेमाल हुआ। पीएचई से पाइप और रॉड मंगवाए गए।
बच्चे के हाथ में रिंग पहनाकर निकाला गया। कलेक्टर रौशन सिंह ने बताया कि भोपाल से एनडीआरएफ और हरदा, इंदौर, उज्जैन की एसडीआरएफ टीम पहुंची थी। 40 फीट पर स्टेबल किया गया था।
5 पोकलेन से करीब 25 फीट तक समानांतर खुदाई की गई।
सीएमएचओ बोले- पानी में डूबने से बच्चे की मौत हुई
सीएमएचओ अशोक पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया पानी में डूबने की वजह से बच्चे की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे की डेडबॉडी परिजन को सौंप दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
एसपी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि बच्चे का शव बड़नगर के अस्पताल भेजा गया था। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। घटनाक्रम की जांच की जा रही है, ताकि जिम्मेदारों की पहचान हो सके। साथ ही रेस्क्यू में सहयोग करने वालों का आभार जताया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!