बोरिंग के पानी से धड़ल्ले से बन रहे पेय पदार्थ: बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री; खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, इतने किलो सामग्री जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुकुमचंद कॉलोनी स्थित हिना इंडस्ट्रीज पर छापा मारा और मौके से 635 किलो खाद्य सामग्री जब्त की है। जांच के दौरान सामने आया कि यहां बिना किसी वैध लाइसेंस के और नियमों की अनदेखी करते हुए बड़े पैमाने पर पेय पदार्थों का निर्माण और पैकेजिंग की जा रही थी।
निरीक्षण में टीम को पता चला कि फैक्ट्री में मैंगो जूस, पंजाबी लस्सी, पेप्सी और ऑरेंज बेवरेज जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि इन सभी उत्पादों के निर्माण में बोरिंग के पानी का उपयोग किया जा रहा था। इस पानी की न तो कोई फूड सेफ्टी सैंपल रिपोर्ट मौजूद थी और न ही उसकी गुणवत्ता जांच के कोई दस्तावेज उपलब्ध थे।
खाद्य विभाग की टीम ने मौके से कुल 5 नमूने (सैंपल) जांच के लिए लिए और 635 किलो तैयार तथा कच्ची खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया। इसके साथ ही उत्पादन और पैकेजिंग की पूरी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।
जांच में यह भी पाया गया कि फैक्ट्री बिना फूड लाइसेंस के संचालित हो रही थी और खाद्य पदार्थों की लेबलिंग एवं पैकेजिंग से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए, जिससे नियमों के गंभीर उल्लंघन की पुष्टि हुई।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के अन्य स्थानों पर भी जांच अभियान चलाया, जिसमें कई जगहों पर कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं मिले। साथ ही फूड हैंडलिंग के दौरान एप्रन, कैप और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। कुछ स्थानों पर गंदगी और अस्वच्छता की स्थिति भी पाई गई। अधिकारियों के अनुसार सभी सैंपल प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!