ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की: पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती करने और कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाजियाबाद निवासी अनस खान ने ऑनलाइन ऐप पर खुद को रोहित बताकर राजस्थान की एक युवती से संपर्क किया था। सोमवार शाम युवती से मिलने इंदौर पहुंचे अनस को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मेरियट होटल के पास पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है।
ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी पहचान
बजरंग दल के संयोजक प्रवीण देअकर के मुताबिक, युवती मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की रहने वाली है और तलाकशुदा है। वह फिलहाल इंदौर के गौरी नगर क्षेत्र में अपनी बहन के घर रहकर ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। युवती के अनुसार, कुछ समय पहले ऑनलाइन ऐप के माध्यम से उसकी दोस्ती रोहित नाम के व्यक्ति से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद युवक उससे मिलने इंदौर पहुंचा।
मेरियट होटल के पास हुई पूछताछ
सोमवार शाम युवक और युवती मेरियट होटल के पास मौजूद थे। इसी दौरान बातचीत के दौरान युवक ने अपना असली नाम अनस खान बताया। इस बीच बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि एक युवक कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर युवती के साथ घूम रहा है।
सूचना मिलने पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। युवक द्वारा अपना नाम अनस खान बताए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और विजयनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
मामले में पुलिस ने अनस खान के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, युवक पर की गई कार्रवाई का आधार उसकी कथित पहचान छिपाने से जुड़ा विवाद है। मामले में ऑनलाइन ऐप पर हुई बातचीत और दोनों के बीच संपर्क की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:पेट में गोली लगने से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; पिता-पुत्र हिरासत में

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!