एमपी में गहराया बीयर संकट: निर्यात पर लगाई रोक; दुकानों में प्रीमियम ब्रांड का स्टॉक भी लिमिटेड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में बीयर का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सीमित स्टॉक की स्थिति को देखते हुए आबकारी विभाग ने अन्य राज्यों में बीयर के निर्यात पर रोक लगा दी है। वहीं, प्रीमियम ब्रांड्स की भारी कमी के कारण नई शराब दुकानों के संचालन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रीमियम ब्रांड्स की कमी से ठेकेदार परेशान
शराब ठेकेदारों का कहना है कि प्रीमियम ब्रांड्स के बिना दुकान चलाना लगभग असंभव है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कई लोकप्रिय ब्रांड्स की बिलिंग तक शुरू नहीं हो पाई है।
उनका आरोप है कि आबकारी विभाग समय पर सप्लाई नहीं दे पा रहा है, जिसके चलते कई दुकानों में शुरुआती दिनों से ही पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है।
माल नहीं तो ड्यूटी कैसे भरें?
ठेकेदारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जब दुकानों में माल ही नहीं होगा, तो वे करोड़ों रुपए की आबकारी ड्यूटी कैसे जमा करेंगे? व्यापारियों का कहना है कि मौजूदा हालात में व्यापार शुरू करना ही जोखिम भरा हो गया है।
स्टॉक जुटाने में लग रहा समय
स्थिति इतनी गंभीर है कि शुरुआती 8 से 10 दिन सिर्फ स्टॉक उपलब्ध कराने में ही निकल सकते हैं। कई दुकानों में बिक्री शुरू ही नहीं हो पाई है। इससे नए वित्तीय सत्र की शुरुआत में ही कारोबार प्रभावित हो रहा है।
गर्मी का सीजन, लेकिन बाजार खाली
गौरतलब है कि, गर्मी का मौसम बीयर बिक्री का पीक सीजन होता है। ऐसे में अगर इस समय दुकानों पर बीयर और प्रीमियम ब्रांड्स उपलब्ध नहीं हुए, तो ठेकेदारों को शुरुआती चरण में ही भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ठेका लेने में घटा उत्साह
सूत्रों के मुताबिक, यही स्थिति ठेका प्रक्रिया को भी प्रभावित कर रही है। कई स्थानों पर ठेके लेने को लेकर उत्साह कम देखा जा रहा है। कारोबारी अनिश्चितता के चलते पीछे हट रहे हैं
सिस्टम पर उठे सवाल
व्यापारियों का कहना है कि सप्लाई चेन, बिलिंग सिस्टम, ब्रांड उपलब्धता जैसे बुनियादी मुद्दों को ठेका आवंटन से पहले ही स्पष्ट और सुचारू किया जाना चाहिए था।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!