अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला: अर्थी छोड़ भागे लोग; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
मधुमक्खियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। कुरावर क्षेत्र के ग्राम गिलाखेड़ी में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागे और अर्थी तक छोड़नी पड़ी।
श्मशान तक पहुंचा मधुमक्खियों का झुंड
जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय भंवर कुंवर के अंतिम संस्कार के दौरान यह घटना हुई। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को बैंड-बाजे के शोर और कंडों के धुएं से परेशानी हुई। इसके बाद छत्ता टूट गया और मधुमक्खियों का झुंड श्मशान स्थल तक पहुंच गया।
100 से ज्यादा लोग हुए परेशान
अंतिम संस्कार में करीब 100 से अधिक लोग शामिल थे। हमला होते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान अर्थी को कंधा देने वाले केवल चार लोग ही मौके पर रह गए, जिन्हें मधुमक्खियों ने बुरी तरह डंक मार दिया।
कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
हमले में शिवराज राजपूत, रघुवीर सिंह राजपूत, मोहन सिंह, जसवंत सिंह और कमला प्रसाद शर्मा सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कुरावर और पीलूखेड़ी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कपड़ों से किया बचाव
हमले के दौरान लोग तौलिए और कपड़ों से खुद को ढककर बचाव करते नजर आए। मृतका के परिजन भी इसकी चपेट में आ गए। मधुमक्खियों के हमले के कारण करीब दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही। बाद में हालात सामान्य होने पर दोबारा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
ग्रामीणों की मांग
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!