खबर
Top News

जजों पर निराधार आरोप पड़े भारी: पूर्व न्यायिक अधिकारी पर आजीवन वकालत प्रतिबंध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 10:47 pm
शेयर करें:
जजों पर निराधार आरोप पड़े भारी

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने मध्यप्रदेश के पूर्व न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता नरेंद्र कुमार जैन के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन पर आजीवन वकालत करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीसीआई ने उन्हें गंभीर पेशेवर कदाचार का दोषी मानते हुए उनका नाम मध्यप्रदेश राज्य बार काउंसिल की अधिवक्ताओं की सूची से हटाने का आदेश दिया है।

न्यायपालिका पर लगाए थे निराधार आरोप
बीसीआई की अनुशासनात्मक समिति के अनुसार, नरेंद्र जैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से न्यायाधीशों और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार गंभीर आरोप लगाए, लेकिन उनके समर्थन में कोई विश्वसनीय कानूनी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। समिति ने कहा कि न्यायपालिका की आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन बिना ठोस तथ्यों के लगाए गए आरोप अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं, बल्कि पेशेवर जिम्मेदारी का उल्लंघन हैं।

हाईकोर्ट की चेतावनी के बाद भी नहीं बदला रवैया
मामले की शुरुआत जबलपुर हाईकोर्ट में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रवि मालिमथ के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों से हुई थी। अवमानना नोटिस मिलने पर नरेंद्र जैन ने अदालत में बिना शर्त माफी मांगते हुए खेद जताया था। इसके बाद उन्हें राहत मिल गई थी।

हालांकि, आरोप है कि इसके बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करना जारी रखा। इसी के बाद मध्यप्रदेश राज्य बार काउंसिल ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की, जिसे बाद में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने हाथ में ले लिया।

नोटिसों की अनदेखी भी पड़ी भारी
बीसीआई ने बताया कि नरेंद्र जैन को कई बार नोटिस भेजे गए। शुरुआती सुनवाई में वह उपस्थित हुए और समय मांगा, लेकिन बाद की सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। समिति ने इसे भी गंभीर माना और कहा कि अनुशासनात्मक प्रक्रिया में सहयोग नहीं करना भी पेशेवर आचरण के विपरीत है।

देशभर में नहीं कर सकेंगे वकालत
बीसीआई के आदेश के बाद नरेंद्र कुमार जैन अब देश के किसी भी न्यायालय, न्यायाधिकरण, प्राधिकरण या किसी अन्य वैधानिक मंच पर अधिवक्ता के रूप में पेश नहीं हो सकेंगे। यह प्रतिबंध स्थायी रहेगा।

बीसीआई ने फैसले में क्या कहा
अनुशासनात्मक समिति ने अपने आदेश में कहा कि नरेंद्र जैन का कदाचार लगातार और गंभीर प्रकृति का था, जिससे कानून पेशे की गरिमा और न्यायपालिका में जनता का विश्वास प्रभावित हुआ। समिति ने स्पष्ट किया कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तो इससे गलत संदेश जाएगा और न्यायिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

बार काउंसिल चुनाव लड़ रहे थे
नरेंद्र कुमार जैन वर्तमान में मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में इंदौर से प्रत्याशी भी हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों में उनका नाम शीर्ष दस उम्मीदवारों में शामिल था। ऐसे समय में बीसीआई का यह फैसला उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

फिलहाल इस फैसले पर उनका पक्ष सामने नहीं आया है। उनसे फोन और संदेश के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 3 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 4 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 4 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 4 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 5 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 5 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 5 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 5 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 5 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 5 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 5 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 5 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 5 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 5 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 5 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 6 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 6 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 6 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!