खबर
Top News

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू: इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 सितंबर 2026, 2:20 pm
शेयर करें:
पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में टोल वसूली की व्यवस्था अब हाईटेक होने जा रही है। भोपाल-देवास रोड के फंदा टोल प्लाजा पर पहली बार बैरियर-लेस टोल सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। इस व्यवस्था में वाहन बिना रुके टोल प्लाजा से गुजर सकेंगे और फास्टैग के जरिए टोल की राशि अपने आप कट जाएगी।

नई तकनीक के तहत वाहनों को टोल बूथ पर रुकने या कर्मचारी के पास जाकर भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। वाहन की पहचान कैमरे और सेंसर के जरिए होगी और उसकी श्रेणी के मुताबिक टोल की राशि FASTag से काट ली जाएगी।

एक लेन में ट्रायल, सफल हुआ तो सभी लेन में लागू होगा
फिलहाल मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ने फंदा टोल प्लाजा की एक लेन में इस व्यवस्था का ट्रायल शुरू किया है।

योजना के मुताबिक, ट्रायल सफल रहने पर 1 जनवरी 2027 से भोपाल-देवास रोड के तीनों टोल प्लाजा की सभी लेन में बैरियर-लेस सिस्टम लागू किया जा सकता है। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार और रुकने के कारण होने वाली देरी कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

टोल लेन में नहीं होगा बूम बैरियर
बैरियर लेस सिस्टम में टोल लेन पर सामान्य टोल प्लाजा की तरह बूम बैरियर नहीं लगाया जाएगा। वाहन को रुकने या बार-बार ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं होगी।

वाहन टोल लेन से गुजरते ही सिस्टम उसकी पहचान करेगा। इसके बाद वाहन की श्रेणी तय कर फास्टैग से निर्धारित टोल राशि स्वत: काट ली जाएगी।

फास्टैग रीडर, कैमरे और सेंसर करेंगे पूरा काम
नई व्यवस्था में फास्टैग रीडर, कैमरे और सेंसर लगाए गए हैं। वाहन के गुजरते ही फास्टैग रीडर उसके टैग की पहचान करेगा, जबकि कैमरे और सेंसर वाहन का नंबर और श्रेणी पहचानने में मदद करेंगे।

इसके आधार पर सिस्टम टोल की राशि तय करेगा और फास्टैग से भुगतान स्वत: हो जाएगा। पूरी प्रक्रिया के दौरान वाहन को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।

फास्टैग में बैलेंस नहीं हुआ तो ई-चालान
अगर किसी वाहन के फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं है या किसी तकनीकी कारण से तत्काल टोल नहीं कट पाता है, तो वाहन मालिक को ई-चालान भेजा जाएगा।

वाहन मालिक को निर्धारित टोल राशि तीन दिन के भीतर जमा करनी होगी। तय समय में भुगतान नहीं करने पर जुर्माने के साथ राशि वसूल की जाएगी।

समय के साथ ईंधन की भी बचत
बैरियर-लेस टोल सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वाहनों को टोल प्लाजा पर रुककर बैरियर खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे यात्रा के दौरान समय की बचत होगी।

वाहनों को बार-बार ब्रेक लगाने और दोबारा गति बढ़ाने की जरूरत कम होने से पेट्रोल-डीजल की खपत में भी कमी आने की उम्मीद है।

साथ ही टोल प्लाजा पर ट्रैफिक का फ्लो बेहतर हो सकेगा। टोल वसूली की प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप कम होने से संचालन संबंधी खर्च में भी कमी आने की संभावना है।

यूरोप और जर्मनी में पहले से इस्तेमाल हो रही तकनीक
बैरियर लेस टोलिंग तकनीक का इस्तेमाल यूरोप और जर्मनी समेत कई देशों में पहले से किया जा रहा है। भारत में भी कुछ नए एक्सप्रेसवे पर आधुनिक टोल वसूली तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में किसी सड़क पर इस तरह की बैरियर लेस टोलिंग व्यवस्था को नया प्रयोग बताया जा रहा है। प्रदेश में इसके सफल होने पर अन्य सड़कों पर भी ऐसी व्यवस्था लागू करने की संभावना बन सकती है।

तकनीक से मजबूत और टिकाऊ सड़कें बनाने पर जोर
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बुधवार को भोपाल स्थित CSIR-AMPRI का दौरा किया। उन्होंने कहा कि संस्थान की तकनीकों का लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने CSIR-AMPRI को PWD का तकनीकी साझेदार बनाने की दिशा में काम करने की बात कही। सरकार का फोकस आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से मजबूत और टिकाऊ सड़क अधोसंरचना विकसित करने पर है।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

about 2 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 2 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 2 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 2 hours ago
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
Top News

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

about 3 hours ago
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 3 hours ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 4 hours ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 4 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 5 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 5 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!