खबर
Top News

यहां भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर रोक: केंद्र का बड़ा फैसला; जारी हुई एडवाइजरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 3:48 pm
शेयर करें:
यहां भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर रोक

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
खाड़ी क्षेत्र में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में व्यापारिक जहाजों पर बढ़ते हमलों के बीच भारत सरकार ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है।

सरकार ने अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) की नई तैनाती पर रोक लगा दी है। यह निर्देश जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधन कंपनियों और रिक्रूटमेंट एंड प्लेसमेंट सर्विस लाइसेंस (RPSL) एजेंसियों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

सरकार ने समुद्री कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अरब की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखें। साथ ही सभी जहाजों को नौवहन संबंधी चेतावनियों, सुरक्षा सलाह और इंटरनेशनल शिप एंड पोर्ट फैसिलिटी सिक्योरिटी (ISPS) कोड का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

हालिया हमलों के बाद लिया गया फैसला
सरकार का यह निर्णय ऐसे समय आया है, जब हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास हुए हमलों में दो भारतीय नाविकों की मौत हुई है।

इसके अलावा, फरवरी के अंत से अब तक इस क्षेत्र में हुए हमलों में कम से कम 14 भारतीय नाविकों की जान जाने की खबरें सामने आई हैं। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।

सरकार की समुद्री कंपनियों को सलाह
सरकार ने सभी शिपिंग कंपनियों से कहा है कि वे होर्मुज और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। सुरक्षा अलर्ट और नौवहन संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखें। जहाजों की सुरक्षा योजना (Ship Security Plan) और ISPS कोड का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें भारतीय नाविकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ा
इस बीच पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। अमेरिकी हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बीच क्षेत्र में सुरक्षा हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

ईरान में कुछ प्रांतों में सुरक्षा कारणों से 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया है कि इजराइली सरकार के कुछ लोग अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते के पक्ष में नहीं थे। वहीं ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची कतर पहुंचे हैं, जिससे कूटनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 16 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 16 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 16 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 17 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 17 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 17 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 17 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 18 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 18 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 18 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 18 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 18 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 19 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 19 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 19 hours ago
शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Top News

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

about 19 hours ago
सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल
Top News

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

about 19 hours ago
राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस
Top News

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

about 19 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

about 19 hours ago
बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!