खबर
Top News

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध: कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अक्टूबर 2026, 4:09 pm
शेयर करें:
कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इंदौर जिले में कार्बाइड गन और अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले अवैध संशोधित पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 18 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासन के अनुसार, कुछ स्थानों पर प्रतिबंधित पटाखों और आतिशबाजी में विस्फोटक पदार्थ भरकर लोहे, स्टील या पीवीसी पाइप की मदद से तेज आवाज करने वाले अवैध संशोधित पटाखे तैयार करने और बेचने की घटनाएं सामने आई हैं। इनके इस्तेमाल से अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न होती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। साथ ही, इस तरह के पटाखे मानव जीवन की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

निर्माण से लेकर इस्तेमाल तक पर रोक
जारी आदेश के अनुसार, जिले में कोई भी व्यक्ति, संस्था या व्यापारी प्रतिबंधित अवैध संशोधित पटाखों का निर्माण, भंडारण, क्रय-विक्रय, वितरण, प्रदर्शन या उपयोग नहीं कर सकेगा। आदेश का उद्देश्य ऐसे खतरनाक पटाखों के प्रसार पर रोक लगाना और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अधिकारियों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश
कलेक्टर ने संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारियों (एसडीएम), कार्यपालिक दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों को प्रतिबंधात्मक आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देने को कहा गया है।

उल्लंघन पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है। आदेश 18 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य तेज आवाज करने वाले खतरनाक संशोधित पटाखों के निर्माण और इस्तेमाल पर रोक लगाकर नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा करना है।

संबंधित समाचार

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल
Top News

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

25 minutes ago
विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र
Top News

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

37 minutes ago
अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ
Top News

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

39 minutes ago
महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़
Top News

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

41 minutes ago
प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी
Top News

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

about 1 hour ago
दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 1 hour ago
परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी
Top News

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

about 1 hour ago
निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा
Top News

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

about 1 hour ago
भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी
Top News

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

about 1 hour ago
युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

about 1 hour ago
सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा
Top News

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

about 1 hour ago
दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी
Top News

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर
Top News

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

about 2 hours ago
इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल
Top News

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

about 2 hours ago
कुएं में मिले तीन मासूमों के शव
Top News

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश
Top News

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

about 2 hours ago
प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

about 2 hours ago
बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम
Top News

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी
Top News

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!