खबर
Top News

थाना बाणगंगा नंबर-1 पंढरीनाथ रहा सबसे पीछे: इंदौर के 32 पुलिस थानों की रैंकिंग हुई जारी; 45 पैरामीटर पर हुई कड़ी जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मार्च 2026, 5:13 pm
शेयर करें:
थाना बाणगंगा नंबर-1 पंढरीनाथ रहा सबसे पीछे

अपराध नियंत्रण, जनता की संतुष्टि और नवाचार बने पैमाना, क्षेत्रीय डीसीपी स्तर की कमेटी ने किया मूल्यांकन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेहतर पुलिसिंग, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनता के प्रति जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू की गई थानों की मासिक मूल्यांकन प्रणाली के तहत फरवरी 2026 की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार जोन-3 का थाना बाणगंगा शानदार प्रदर्शन करते हुए अव्वल रहा, जबकि जोन-4 का थाना पंढरीनाथ निर्धारित मापदंडों पर औसत कार्रवाई के चलते अंतिम स्थान पर रहा।

जानकारी के मुताबिक थानों की रैंकिंग तय करने के लिए क्षेत्रीय डीसीपी द्वारा अपने थानों का मूल्यांकन किया जाता है। 40 से 45 अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जाती है। इसमें पिछले साल की तुलना में अपराधों के निराकरण की स्थिति, लंबित मामलों का निपटारा, गंभीर अपराधों में कार्रवाई, जनता से जुड़े मामलों का समाधान, शिकायतों की सुनवाई, कानून-व्यवस्था की स्थिति, माइनर केस और पुलिस द्वारा किए गए नवाचारों को शामिल किया जाता है।

डीसीपी यह देखते हैं कि संबंधित थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए किस प्रकार की रणनीति अपनाई गई और आमजन की सुरक्षा के लिए क्या विशेष पहल की गई। सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद थानों को रैंकिंग दी जाती है, जिससे पुलिस महकमे में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बन सके।

जानकारी के मुताबिक फरवरी 2026 की रैंकिंग में थाना बाणगंगा पहले स्थान पर रहा। दूसरा स्थान पलासिया और तीसरा भंवरकुआं थाना को मिला। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः लसूड़िया और खजराना थाना शामिल रहे। टॉप-10 में द्वारकापुरी, राऊ, चंदन नगर, संयोगितागंज और जूनी इंदौर जैसे थानों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

सूची में इन सबसे दूर पंढरीनाथ थाना अंतिम स्थान पर रहा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में यहां नए थाना प्रभारी ने पदभार संभाला था, जिसके चलते कार्यों की निरंतरता प्रभावित हुई। इसके अलावा परदेशीपुरा, सराफा, छोटी ग्वालटोली, कोतवाली, अन्नपूर्णा, रावजी बाजार, विजय नगर, एमआईजी आदि थानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

फरवरी-2026 में थानों की रैंकिंग (टॉप-10)
1. बाणगंगा (जोन-3), 2. पलासिया (जोन-3), 3. भंवरकुआं (जोन-4), 4. लसूड़िया (जोन-2), 5. खजराना (जोन-2), 6. द्वारकापुरी (जोन-4), 7. राऊ (जोन-1), 8. चंदन नगर (जोन-4), 9. संयोगितागंज (जोन-3), 10. जूनी इंदौर (जोन-4)।

सबसे निचले पायदान पर रहे ये थाने
22. एमजी रोड (जोन-3), 23. सदर बाजार (जोन-1), 24. एमआईजी (जोन-2), 25. विजय नगर (जोन-2), 26. अन्नपूर्णा (जोन-4), 27. रावजी बाजार (जोन-4), 28. कोतवाली (जोन-3), 29. छोटी ग्वालटोली (जोन-3), 30. सराफा (जोन-4), 31. परदेशीपुरा (जोन-2), 32. पंढरीनाथ (जोन-4)।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 6 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 7 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 8 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 8 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!