खबर
Top News

गुंडा बद्री बोला नहीं होने दूंगा शादी: आने-जाने का रास्ता तोड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अप्रैल 2026, 3:25 pm
शेयर करें:
गुंडा बद्री बोला नहीं होने दूंगा शादी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अम्बामोलिया गांव के गुंडे बद्रीलाल द्वारा रास्ते को लेकर किए जा रहे विवाद के बीच कल दूल्हे उमेश गांगोलिया को धमकी दे दी कि वो शादी नहीं होने देगा। उमेश के परिजन ने आने-जाने के लिए जो रास्ता बनाना चाहा, उसे भी गुंडे बद्रीलाल की पत्नी और बहू ने तोड़ दिया। 25 अप्रैल को होने वाली शादी के पूर्व अब दूल्हा जनसुनवाई में जाने की तैयारी कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि ये गांव बिचौली मर्दाना से करीब पांच किमी दूर है, जो खुड़ैल थाना क्षेत्र में आता है। गांव का गुंडा बद्रीलाल यहां रहने वाले गांगोलिया परिवार के घर के सामने की सड़क बनाने नहीं दे रहा है।

वो इस सड़क मार्ग पर कब्जा करना चाहता है। वह आए दिन विवाद करता है और परिजन को मारपीट की धमकी देता है। उसके आतंक से पूरा गांव परेशान है। बद्री गांगोलिया परिवार के घर के सामने की सड़क बनाने में अड़ंगा डाल रहा है।

उल्लेखनीय है कि अब गांगोलिया परिवार के उमेश की 25 अप्रैल को शादी है और शादी में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया है। कल गांगोलिया परिवार की महिलाओं ने सड़क पर जहां गड्ढा है, उस पर एक पटिया रखकर रास्ता बनाने की कोशिश की तो गुंडे बद्रीलाल की पत्नी जमुनाबाई और बहू भारती आ गए और उन्होंने जबरन लड़ाई-झगड़ा करके पटिया उखाड़ कर रास्ता बंद कर दिया।

गुंडे बद्री की पत्नी जमुनाबाई चीख-चीखकर कह रही है कि ये उसका निजी रास्ता है, जबकि हकीकत है कि यह सार्वजनिक रास्ता है। उसने दो बार रास्ते पर रखा पटिया उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद एफआरबी (112) पुलिस बुलाई और वो भी उन्हें समझाकर चली गई। घटना के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बद्री गुंडे के परिवार की महिलाएं जान-बूझकर बेवजह झगड़ा कर रही हैं।

उधर, गुंडे बद्रीलाल ने धमकी दे दी है कि वो शादी नहीं होने देगा, झगड़ा करेगा और शादी में व्यवधान डालेगा। मामले में पीड़ित परिवार ने 17 अप्रैल को खुड़ैल थाने में आवेदन दिया था। कल 18 अप्रैल को हल्दी का कार्यक्रम था, तब ये विवाद हुआ। परिवार के सामने संकट ये है कि यही स्थिति रही तो 27 अप्रैल को आयोजित रिसेप्शन में मेहमान कैसे आएंगे?

बद्रीलाल ने धमकी दे रही है कि वो शादी का कार्यक्रम बिगाड़ देगा। गांगोलिया परिवार का कहना है कि उन्होंने ग्राम पंचायत असरावद बुजुर्ग में भी शिकायत की थी जहां से कर्मचारी मुआयने के लिए आए भी थे और भरोसा दिया था कि वे इस रास्ते को बनवाएंगे, लेकिन बाद में कुछ नहीं हुआ।

आदतन अपराधी है बद्री... परिजन का कहना है कि बद्रीलाल आदतन अपराधी है। वो हर किसी के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा देता है। पूर्व में भी उसने चार व्यक्तियों के झूठे नाम लिखाए, जिसकी जांच हुई, जिसमें व्यक्ति धार में होना पाया गया।

पेन ड्राइव आदि की जांच और काल डिटेल से भी इसकी पुष्टि हुई। गुंडे बद्रीलाल का काम प्लॉटों पर कब्जा करना है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 13 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 13 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 14 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 14 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 14 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 14 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 15 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 15 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 15 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 15 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 15 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 16 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 16 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 16 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 16 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 16 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!