60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार: आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल की भक्ति में सोमवार को पूरी धर्मनगरी उज्जैन शिवमय नजर आ रही है। भादौ मास की दूसरी और बाबा महाकाल की राजसी सवारी आज शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकलेगी। सवारी के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंच चुके हैं और शहर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।
राजसी सवारी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। करीब 2 हजार पुलिस जवान सवारी मार्ग पर तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरों से निगरानी के साथ सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
60 क्विंटल फूलों से महाकाल दरबार का भव्य शृंगार
राजसी सवारी से पहले बाबा महाकाल का दरबार भी भव्य रूप से सजाया गया है। गर्भगृह और नंदीहाल को करीब 60 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। अलग-अलग रंग और किस्मों के फूलों से की गई सजावट मंदिर की भव्यता को और बढ़ा रही है।
मंदिर परिसर में फूलों की खुशबू और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बनी हुई है। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल नजर आ रहा है।
24 घंटे से ज्यादा समय में तैयार हुई सजावट
मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र जोशी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा महाकाल का विशेष पुष्प शृंगार किया गया है। सजावट के लिए कोलकाता समेत देश के अलग-अलग राज्यों से फूल मंगवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पूरी सजावट तैयार करने में 24 घंटे से अधिक समय लगा। बाबा बम-बम नाथ अघोरी महाराज की ओर से यह पुष्प सज्जा नि:शुल्क कराई गई है। गर्भगृह और नंदीहाल के अलावा मंदिर के अन्य हिस्सों को भी फूलों से सजाया गया है।
शाम 4 बजे चंद्रमौलेश्वर की पालकी निकलेगी
भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर की पालकी शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से रवाना होगी। राजसी सवारी महाकाल रोड, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी और हरसिद्धि पाल होते हुए रामघाट पहुंचेगी।
रामघाट पर बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन और क्षिप्रा नदी के पावन जल से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से वापस श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
सवारी से पहले सभामंडप में विशेष पूजन
पालकी रवाना होने से पहले सभामंडप में भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन होगा। इसमें मंदिर के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। पूजन के बाद बाबा महाकाल की पालकी को राजसी सवारी के लिए रवाना किया जाएगा।
लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी, चप्पे-चप्पे पर निगरानी
राजसी सवारी के दर्शन के लिए उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। मंदिर और सवारी मार्ग के आसपास भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।
करीब 2 हजार पुलिस जवान सवारी मार्ग और प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे। ड्रोन कैमरों से निगरानी, सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है। वहीं, राजसी सवारी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। ।
संबंधित समाचार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!