श्रावण-भादौ में छह बार नगर भ्रमण करेंगे बाबा: इस तारीख को निकलेगी राजसी सवारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण और भादौ मास के दौरान निकलने वाली बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इस वर्ष भगवान महाकाल की छह सवारियां निकाली जाएंगी। पहली सवारी 3 अगस्त को और अंतिम राजसी सवारी
7 सितंबर को निकलेगी।
सवारियों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कब-कब निकलेगी महाकाल की सवारी
3 अगस्त – पहली सवारी
10 अगस्त – दूसरी सवारी
17 अगस्त – तीसरी सवारी
24 अगस्त – चौथी सवारी
31 अगस्त – पांचवीं सवारी (भादौ मास)
7 सितंबर – राजसी सवारी
यह रहेगा सवारी का मार्ग
पूजन के बाद सवारी महाकाल मंदिर से शुरू होकर महाकाल लोक, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी।
शिप्रा तट पर पूजन के बाद रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर, टंकी चौराहा और गोपाल मंदिर मार्ग से वापस मंदिर पहुंचेगी।
शाही सवारी के दिन मार्ग में बदलाव रहेगा। उस दिन सवारी टंकी चौराहा से मिर्जा नईमबेग, तेलीवाड़ा चौराहा, कंठाल और सराफा बाजार होते हुए निकलेगी।
सावन में बदलेगा मंदिर का समय
श्रावण और भादौ मास के दौरान 30 जुलाई से 7 सितंबर तक मंदिर के पट प्रतिदिन सुबह 3 बजे खुलेंगे, जबकि प्रत्येक सोमवार को पट 2:30 बजे खोले जाएंगे।
भस्म आरती प्रतिदिन सुबह 3 से 5 बजे तथा सोमवार को 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। 8 सितंबर से मंदिर का नियमित समय फिर लागू हो जाएगा।
दर्शन व्यवस्था में विशेष बदलाव
सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश त्रिवेणी संग्रहालय की ओर से नंदी द्वार, महाकाल लोक और फैसिलिटी सेंटर के रास्ते होगा। शीघ्र दर्शन की सुविधा गेट नंबर 1 और 5 से उपलब्ध रहेगी।
कांवड़ यात्रियों को मंगलवार से शुक्रवार तक विशेष प्रवेश मार्ग से जल अर्पित करने की अनुमति मिलेगी। शनिवार, रविवार और सोमवार को अधिक भीड़ के कारण कांवड़ दलों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
श्रावण महोत्सव के दौरान पूरे सवारी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। 15 स्थानों पर मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी तथा 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।
नगर निगम को सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर कार्यपालक दंडाधिकारियों (मैजिस्ट्रेट) की भी तैनाती की जाएगी।
एलईडी रथ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण
इस वर्ष प्रत्येक सवारी के साथ पांच एलईडी रथ चलेंगे, जिन पर बाबा महाकाल के लाइव दर्शन प्रसारित किए जाएंगे। साथ ही जनजातीय सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां, थीम आधारित झांकियां और श्रावण महोत्सव के तहत सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित की जाएंगी।
नागचंद्रेश्वर दर्शन वाले दिन विशेष व्यवस्था
प्रशासन ने बताया कि इस बार तीसरे सावन सोमवार और भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन एक ही दिन होने के कारण उस दिन सुरक्षा एवं दर्शन व्यवस्था के लिए अलग से विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराए जा सकें।
संबंधित समाचार

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!