शराब दुकानों की नीलामी: खरीदार नहीं मिलने पर सरकार ने कीमत घटाई;
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया एक बार फिर चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है। खरीदारों की कमी के चलते सरकार को दुकानों की कीमत में लगातार कटौती करनी पड़ रही है। अब सरकार ने बची हुई दुकानों को मूल निर्धारित कीमत से 35 प्रतिशत कम पर नीलाम करने का निर्णय लिया है। नई दरों पर टेंडर प्रक्रिया फिर शुरू कर दी गई है और इनके परिणाम कल शाम तक सामने आने की उम्मीद है।
लगातार टेंडर नहीं मिल पा रहे
दरअसल, इंदौर सहित पूरे प्रदेश में कई शराब दुकानों के लिए लगातार टेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। हाल ही में 30 प्रतिशत कम कीमत पर तीसरी बार टेंडर बुलाए गए, लेकिन इसके बावजूद इंदौर की 8 दुकानों सहित प्रदेश की करीब 400 दुकानों के लिए कोई खरीदार सामने नहीं आया।
पहले बढ़ाई कीमत, फिर करनी पड़ी लगातार कटौती
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने शुरुआत में प्रदेश की कुल 3553 शराब दुकानों की नीलामी के लिए बेस प्राइस में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। लेकिन ऊंची कीमतों के कारण व्यापारियों की रुचि कम रही।
चरणबद्ध तरीके से कीमत घटानी पड़ी
इसके बाद सरकार को चरणबद्ध तरीके से कीमत घटानी पड़ी। पहले 4 प्रतिशत, फिर 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत तक कमी की गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में दुकानें खाली रह गईं। स्थिति को देखते हुए अब सरकार ने कीमत में अतिरिक्त 5 प्रतिशत की और कटौती कर दी है, जिससे कुल कमी 35 प्रतिशत हो गई है।
इंदौर में पहले ही मिल चुके हैं कम कीमत के ऑफर
31 मार्च को हुई नीलामी में सरकार ने न्यूनतम बोली (रिजर्व प्राइस) की शर्त हटा दी थी। उस दौरान इंदौर की बची हुई 8 दुकानों के लिए भी बोली लगी थी। इनमें से 4 दुकानों के लिए लगभग 35 प्रतिशत कम और बाकी दुकानों के लिए करीब 40 प्रतिशत तक कम कीमत के ऑफर मिले थे।
दोबारा 30 प्रतिशत कम कीमत पर नीलामी
हालांकि, सरकार ने इन प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी नहीं दी और दोबारा 30 प्रतिशत कम कीमत पर नीलामी कराई। अब 35 प्रतिशत की कटौती के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि इंदौर की अधिकांश दुकानें इस बार नीलाम हो जाएंगी।
संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!