खबर
Top News

सेल्स गर्ल से लूट जबरदस्ती की कोशिश: युवक भिड़ा तो भागे बदमाश, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जुलाई 2026, 3:37 pm
शेयर करें:
सेल्स गर्ल से लूट जबरदस्ती की कोशिश

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
अन्नपूर्णा क्षेत्र में सोमवार रात सेल्स गर्ल के साथ लूट और जबरदस्ती की कोशिश हुई। घर लौट रही युवती को दो बदमाशों ने सुनसान रेलवे पटरी के पास दबोच लिया। मोबाइल और टॉप्स लूटने के बाद अंधेरे में घसीटने की कोशिश की। युवती की चीख सुनकर पास की बिल्डिंग की बालकनी में खड़े युवक ने जान जोखिम में डालकर बदमाशों का सामना किया। हाथापाई के बाद आरोपी भाग निकले, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने एक सिपाही को काट लिया और एसआई से धक्का-मुक्की की।

घटना रात करीब नौ बजे प्रभु नगर स्थित रेलवे पटरी के पास की है। राजेंद्र नगर निवासी 28 वर्षीय युवती कपड़ा शोरूम में सेल्स गर्ल है। ड्यूटी खत्म कर पैदल घर लौट रही थीं, रास्ते में दो बदमाशों ने पकड़ लिया। विरोध करने पर मारपीट की, मोबाइल और टॉप्स छीन लिए तथा उसे सुनसान इलाके की ओर ले जाने लगे। युवती के शोर मचाने पर पास की बिल्डिंग की बालकनी में खड़े दीपक राठौर ने पूरी घटना देखी और बिना देर किए पहुंच गए। बदमाशों से भिड़कर युवती को बचाया। इस दौरान एक महिला भी पहुंच गई, जिससे आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

दीपक ने अपनी बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों आरोपी ई-रिक्शा से आते और दो युवतियों का पीछा करते दिखाई दिए। सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा पुलिस ने आसपास के इलाकों, प्रभु नगर और सिल्वर ऑक्स कॉलोनी के कैमरे खंगाले। फुटेज में आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दिए। मुखबिरों की सूचना पर जब एसआई जितेंद्र सिंह और आरक्षक ऋषिकेश व विश्वेश्वर पकड़ने पहुंचे तो दोनों ने उन पर हमला कर दिया। एसआई से हाथापाई की और एक सिपाही को काट लिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को काबू किया। आरोपियों की पहचान शंकर उर्फ फब्बू भाट (19) और संजू उर्फ फब्बू भाट (21) निवासी वैशाली नगर के रूप में हुई।

एक माह में तीसरी बार हमला
शहर में एक माह के भीतर पुलिसकर्मियों पर हमले की यह तीसरी घटना है। पहले कनाड़िया और एरोड्रम थाना क्षेत्र में भी बदमाश हमला कर चुके हैं।

पहले नहीं लगी लूट की धारा, बाद में बढ़ानी पड़ी
शुरुआत में केवल छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है युवती सदमे से बयान देने की स्थिति में नहीं थी। मंगलवार को विस्तृत बयान में मोबाइल और टॉप्स लूटने की बात सामने आने पर लूट की धारा भी जोड़ी। पूछताछ में आरोपियों ने टॉप्स छीनने की बात स्वीकार की है।

आदतन बदमाश है एक आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी शंकर पर पहले से अपहरण का मामला दर्ज है, जबकि संजू के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पहले नहीं लगी लूट की धारा, बाद में बढ़ानी पड़ी
शुरुआत में केवल छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है युवती सदमे से बयान देने की स्थिति में नहीं थी। मंगलवार को विस्तृत बयान में मोबाइल और टॉप्स लूटने की बात सामने आने पर लूट की धारा भी जोड़ी। पूछताछ में आरोपियों ने टॉप्स छीनने की बात स्वीकार की है।

संबंधित समाचार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

2 minutes ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

15 minutes ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

17 minutes ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 17 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 18 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 19 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 19 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 19 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 19 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 20 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 20 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 20 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 20 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 20 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 20 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!