महिला के साथ गैंगरेप की कोशिश: खंभे से बांधकर पीटा; साड़ी फाड़ी, 5 लोगों ने किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धामनोद थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला को खंभे से बांधकर उसके कपड़े उतारने और दुष्कर्म की कोशिश की गई।
पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कुछ मिनट बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़िता बेहद कम कपड़ों में खेत में खड़ी दिखाई दे रही है।
यह घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद ग्राम कुन्दा की रहने वाली 38 वर्षीय पीड़िता अपने पति और परिजनों के साथ धामनोद थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़िता के अनुसार, उसके खेत के पास असुबाई अपने बेटों अमित और गोपाल के साथ जेसीबी मशीन से जमीन समतल करवा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके घर के पीछे बनी बाउंड्री के खंभे तोड़ दिए।
विरोध करने पर की मारपीट
जब उसने इसका विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में असुबाई की बेटियां अतिना और हेमा भी मौके पर पहुंच गईं और उन्होंने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट में हिस्सा लिया।
जबरन खींचकर कमरे में ले गए
आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी उसे जबरन खींचकर कमरे में ले गए, जहां उसकी साड़ी उतार दी गई और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की गई।
वीडियो आया सामने, आरोपी फरार
किसी तरह वह वहां से भागने में सफल रही, लेकिन इस दौरान उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। घटना के कुछ मिनट बाद का वीडियो सामने आया है, जिसमें पीड़िता खेत में बदहवास हालत में नजर आ रही है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
इन धाराओं में केस दर्ज
धामनोद पुलिस ने ग्राम कुन्दा निवासी अमित, गोपाल, असुबाई, अतिना और हेमा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 296(a), 115(2), 74, 75(1)(i), 76 और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!