इंजीनियर को चाकू दिखाकर लूट की कोशिश: एक्टिवा लेकर भागे बदमाश सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र में कल सुबह एक इंजीनियर से लूट की कोशिश की सनसनीखेज वारदात हुई। बदमाशों ने चाकू निकाला लेकिन उसने सूझबूझ दिखाते हुए जान बचा ली। हालांकि आरोपी उसकी एक्टिवा लेकर फरार हो गए। वारदात आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कारसदेव नगर निवासी शिवम चतुर्वेदी एक निजी दवा कंपनी में इंजीनियर हैं। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे रोज की तरह अपनी एक्टिवा से पोलोग्राउंड की ओर जा रहे थे। रास्ते में घात लगाकर खड़े दो बदमाशों ने रुकने का इशारा किया। सुबह होने के कारण ज्यादा आवाजाही नहीं थी, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।
शिवम जैसे ही रुके, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तुरंत चाकू निकाल लिया और धमकाया। हालात को भांप शिवम ने जोखिम उठाते हुए एक्टिवा वहीं छोड़ दी और सड़क पर दौड़ लगा दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बदमाश भी कुछ पल के लिए हड़बड़ा गए, लेकिन एक्टिवा लेकर मौके से फरार हो गए।
वापस लौटे लुटेरे- चौंकाने वाली बात यह रही कुछ देर बाद आरोपी एक्टिवा से उसी जगह लौटे, संभवतः देखना चाहते थे युवक आसपास ही है या नहीं लेकिन शिवम गलियों के रास्ते भागकर अपने घर पहुंच चुके थे। घर पहुंचकर परिवार को पूरी घटना बताई, जिससे परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।
परिवार के अनुसार शिवम की किसी से रंजिश नहीं है। घटना के समय उनके पास मोबाइल फोन और गले में सोने की चेन भी थी। आशंका है बदमाशों ने लूट के इरादे से ही निशाना बनाया था और बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे।
सीसीटीवी कमरे में कैद वारदात- वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। फुटेज में बदमाशों की गतिविधि स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, जिससे उनकी पहचान होने की संभावना बढ़ गई है।
कल रात शिवम ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!