एटीएम को तोड़ने की कोशिश: कैमरे पर स्प्रे कर सेंध लगाने पहुंचा नकाबपोश; पिछले कुछ दिनों में 25 मशीनों को बनाया निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के देवास रोड स्थित आश्रय होटल के पास लगे एक्सिस बैंक के एटीएम में नकदी चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। एक नकाबपोश बदमाश ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर उसे निष्क्रिय करने का प्रयास किया, इसके बाद एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर नकदी निकालने की कोशिश की।
चेहरे को हाथ से ढंककर रखा
हालांकि वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका और एटीएम में रखी लाखों रुपये की राशि सुरक्षित रही। माधव नगर थाना पुलिस के अनुसार घटना 11 जुलाई की शाम करीब पांच बजे की है। वारदात के दौरान आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए लगातार अपने चेहरे को हाथ से ढंककर रखा।
एटीएम का अलार्म सक्रिय नहीं हुआ
पुलिस के अनुसार, छेड़छाड़ के बावजूद एटीएम का अलार्म सक्रिय नहीं हुआ, जबकि मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने एटीएम की मरम्मत के लिए संबंधित एजेंसी को सूचना दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी होने की आशंका है और उसने योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, इसी महीने शहर के सात एटीएम चोरी या छेड़छाड़ की कोशिशों का निशाना बन चुके हैं।
25 घटनाएं सामने आई
इसके अलावा हाल के दिनों में करीब 25 एटीएम में कीपैड में चिपकाने वाला पदार्थ (क्यू-फिक्स) डालकर मशीनों को बाधित करने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। इन लगातार घटनाओं से बैंक प्रबंधन और पुलिस की चिंता बढ़ गई है।
संगठित गिरोह आशंका
पुलिस को आशंका है कि इन वारदातों के पीछे कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो महाकाल दर्शन के बहाने उज्जैन आता है और शहर के अलग-अलग एटीएम को निशाना बनाकर वापस लौट जाता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!