जनसुनवाई के दौरान आत्मदाह की कोशिश: महिला ने खुद पर पेट्रोल डाला; पुलिस और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गई, जब न्याय की गुहार लगाने पहुंची एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, जिससे हड़कंप मच गया।
बड़ा हादसा टल गया
घटना के समय कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने जैसे ही खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू में कर लिया।
महिला माचिस जला पाती, उससे पहले ही उसे पकड़ लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा और जनसुनवाई की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई।
ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप
पीड़ित महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसका आरोप है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और उसे घर से निकाल दिया गया है। महिला का कहना है कि वह लगातार न्याय के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उसके मुताबिक, वह कई बार थाने के चक्कर काट चुकी है, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई। इसी निराशा और हताशा में उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।
प्रशासन ने दिया जांच का भरोसा
घटना के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसकी पूरी बात सुनी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि संबंधित थाने में महिला की शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!