पाइप से युवक पर वार: खून से लथपथ सड़क पर बेसुध पड़ा रहा; मार डालूंगा कहकर की क्रूरता की हदें पार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मामूली गाली-गलौज के विवाद में एक सिरफिरे बदमाश ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। शराब के नशे में धुत आरोपी ने एक युवक को पाइप से इस कदर पीटा कि वह खून से लथपथ होकर सड़क पर बेसुध पड़ा रहा।
हमलावर लगातार उसे मार डालने की धमकी देता रहा और पाइप से वार करता रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की बर्बरता साफ दिखाई दे रही है।
इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी पर मेहरबानी दिखाते हुए गंभीर धाराओं की बजाय महज साधारण धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, तुकोगंज थाना पुलिस ने घायल अमित पिता घनश्याम गोलिया, निवासी गोमा की फेल की शिकायत पर आरोपी पन्नालाल पिता हरिराम सूर्यवंशी, निवासी गोमा की फेल और उसके रामलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
आरोप है कि मामूली गाली-गलौज की बात को लेकर शुरू हुए विवाद में आरोपियों ने अमित पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में था और लगातार चिल्ला रहा था कि वह अमित को जान से मार देगा।
इसके बाद उसने लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। पाइप के वार से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़ा।
हमले के बाद वह बेसुध पड़ा रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। काफी देर तक कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
बताया जाता है कि मौके पर मौजूद एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
घटना मालवामिल स्थित गोमा की फेल क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष मजदूरी का काम करते हैं। आरोप है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की गंभीर धाराएं नहीं लगाईं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!