खान सर की कोचिंग पर हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार; गार्ड से मारपीट और पथराव का सीसीटीवी आया सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग संस्था ग्लोबल स्टडीज पर मंगलवार रात हुए हमले के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक और गौरव भी शामिल हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
सीसीटीवी वीडियो आया सामने
घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट करते और संस्थान के बाहर लगे पोस्टर फाड़ते दिखाई दे रहे हैं। हमलावरों ने परिसर पर ईंट-पत्थर भी फेंके। हमले में घायल गार्ड को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हमले के पीछे ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोग
खान सर ने आरोप लगाया है कि हमले के पीछे ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोग हैं। हालांकि पहले गोलीबारी का दावा करने वाले खान सर बाद में अपने बयान से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण माहौल में उन्हें स्थिति स्पष्ट नहीं समझ आई थी।
बुधवार को कोचिंग संस्थान बंद रखा गया
पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से इनकार किया है। हमले के बाद बुधवार को कोचिंग संस्थान बंद रखा गया। बड़ी संख्या में छात्र संस्थान के बाहर जुट गए और विरोध प्रदर्शन किया। खान सर ने छात्रों से शांति बनाए रखने और सड़क खाली करने की अपील की।
विवाद की वजह एक पोस्टर
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह एक पोस्टर को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर खान सर से संबंधित पोस्टर लगाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।
जांच जारी
पटना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और कोचिंग परिसर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!