बाप-बेटी पर हमला: 6 साल की बच्ची के सिर पर मारी तलवार; हथियारों से लैस थे 70-80 आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शहर के शाहजहानाबाद इलाके में बदमाशों द्वारा बाप-बेटी पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान 6 साल की बच्ची के सिर पर वार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यह है पूरा मामला
घायल बच्ची मिरल अहमद (6), निवासी इंद्र विहार कॉलोनी एयरपोर्ट रोड, अपने पिता फैजान अहमद के साथ बुधवार देर रात घर लौट रही थी। परिवार नूर महल में मायके से वापस आ रहा था।
70-80 लोगों के विवाद के बीच फंसे
शब्द प्रिंटिंग प्रेस के पास पहले से 70-80 लोग आपस में विवाद कर रहे थे। गली संकरी होने के कारण फैजान बाइक मोड़ने लगे। इस दौरान अचानक झगड़ा बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान धारदार हथियार से किया गया वार बच्ची के सिर में लग गया, जिससे उसे गहरी चोट आई।
निजी अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद फैजान बच्ची को तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया।
आरोपियों की पहचान नहीं
फैजान ने बताया कि वे हमलावरों को नहीं जानते, लेकिन सामने आने पर पहचान कर सकते हैं। उनका मानना है कि आरोपी किसी अन्य युवक को निशाना बनाने आए थे।
वाहनों में तोड़फोड़, आरोपी फरार
घटना के दौरान बदमाशों ने 2-3 वाहनों में तोड़फोड़ भी की। सभी आरोपी लाठी-डंडों और तलवारों से लैस थे और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
अनिल बाजपेयी (एसीपी, शाहजहानाबाद) के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट की पुष्टि नहीं हुई है संभव है कि चोट गिरने से लगी हो। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो टीमें जांच में लगा दी हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
संबंधित समाचार

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!