पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर हमला: महिलाओं समेत 9 लोगों पर केस दर्ज; कार को भी पहुंचाया नुकसान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुडैल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोग हथियार और डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान घर के बाहर खड़ी कार को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है।
मामले में खुडैल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप
खुडैल पुलिस के अनुसार, आठ मील निवासी आसिफ पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह अपनी कार से आठ मील क्षेत्र में जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने डंडों से उनके साथ मारपीट की। विवाद की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला और बढ़ गया।
परिवार की महिलाओं से भी मारपीट का आरोप
आसिफ पटेल के अनुसार, घटना के दौरान उनकी पत्नी शबाना और बुआ हारून बी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों के परिवार की महिलाओं ने भी उनके साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद कुछ महिलाएं घर से हथियार लेकर पहुंचीं और अन्य लोगों को उकसाते हुए शिकायतकर्ता के घर में घुसने की कोशिश की।
घर में घुसकर तोड़फोड़ और कार में नुकसान
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने घर में प्रवेश कर हंगामा किया और सामान में तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना से घबराए परिवार के लोगों ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। परिवार का कहना है कि स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी।
परिजनों ने बनाए घटना के वीडियो
परिवार के सदस्यों ने घटना के दौरान घर के अंदर से वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। इन वीडियो को पुलिस को सौंपने की बात कही गई है। पुलिस इन वीडियो की जांच कर घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगा रही है।
9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
खुडैल थाना पुलिस ने आसिफ पटेल की शिकायत पर अफसर पटेल, रिहान पटेल, परवीन, अरमान, अय्यूब, बबीता, आदिल, आरिफ पटेल सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, धमकाने और अवैध हथियार से जुड़े आरोपों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!