खबर
Top News

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना: बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 सितंबर 2026, 11:30 am
शेयर करें:
‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर में खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताकर लोगों को गुमराह करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला आरोपी इंदौर में किराए के मकान में रह रहा था। उसने मकान के बाहर ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ लिखी नेमप्लेट लगा रखी थी।

इतना ही नहीं, घर के अंदर भी अधिकारी की छवि बनाने के लिए ‘सत्यमेव जयते’ लिखा फोटो फ्रेम लगाया हुआ था। आरोपी की पहचान हिमांशु पांचाल (28) के रूप में हुई है।

वह अहमदाबाद के साबरमती क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वह इंदौर की ओमैक्स सिटी-1 स्थित शुभ आंगन प्रीमियम कॉलोनी के मकान नंबर 1565-A में किराए से रह रहा था। करीब 15 दिन पहले उसने मकान के बाहर फर्जी नेमप्लेट लगाई थी।

होटल में खाना खाने पहुंचा, बिल आया तो बोला- PA पेमेंट करेगा
मामला तब सामने आया जब हिमांशु इंदौर के एक होटल में खाना खाने पहुंचा। खाना खाने के बाद जब बिल चुकाने की बात आई तो उसने कहा कि उसके पास फिलहाल पैसे नहीं हैं।

उसने होटल की सर्विस बुक में ‘राज सोनी’ नाम दर्ज किया और दावा किया कि उसका PA करीब दो घंटे में आएगा और होटल का भुगतान कर देगा।

आरोपी के इस व्यवहार पर होटल प्रबंधन को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो युवक ने खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताया।

पुलिस ने उससे पोस्टिंग, विभाग और पहचान से जुड़े सवाल किए, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसकी पहचान की जांच की गई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

घर के बाहर लगी थी ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ की नेमप्लेट
पुलिस जब आरोपी के किराए के मकान पर पहुंची तो वहां भी उसकी फर्जी पहचान के सबूत मिले। मकान के बाहर काले रंग की नेमप्लेट लगी थी, जिस पर ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ लिखा था।

घर के अंदर ‘सत्यमेव जयते’ लिखा फोटो फ्रेम भी रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब एक महीने पहले इंदौर में रहने आया था और लगभग 15 दिन पहले उसने मकान के बाहर फर्जी नेमप्लेट लगाई थी। हिमांशु पहले अहमदाबाद की एक IT कंपनी में काम कर चुका है। पुलिस के अनुसार उसके परिवार में उसकी मां हैं।

लसूड़िया पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी गिरफ्तार
होटल प्रबंधन की शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद लसूडिया पुलिस ने हिमांशु पांचाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 204 के तहत कार्रवाई की है।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर जिले के अडालज थाने में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, वहां 23 मई 2026 को FIR नंबर 441/2026 के तहत केस दर्ज किया गया था।

फर्जी IAS बनकर क्या हासिल करना चाहता था?
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हिमांशु ने IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर की फर्जी पहचान क्यों बनाई थी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसने इस पहचान का इस्तेमाल कर किसी से पैसे या अन्य लाभ तो नहीं लिया।

इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी बताकर किन-किन लोगों से संपर्क किया और इंदौर के अलावा अन्य जगहों पर इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया या नहीं।

होटल में बिल चुकाने से बचने की कोशिश के दौरान शुरू हुई पूछताछ ने युवक की पूरी फर्जी पहचान का खुलासा कर दिया। अब पुलिस उसके फर्जी IAS बनने के पीछे की वजह और इस पहचान के जरिए किए गए संभावित फर्जीवाड़े की पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा
Top News

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

about 11 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

about 11 hours ago
खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार
Top News

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

about 11 hours ago
नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील
Top News

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

about 11 hours ago
MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

about 11 hours ago
मातृशक्तियों ने की मां की आराधना
Top News

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

about 11 hours ago
नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष
Top News

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

about 12 hours ago
रिजॉर्ट में लगी भीषण आग
Top News

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

about 12 hours ago
संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प
Top News

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

about 12 hours ago
MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
Top News

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

about 12 hours ago
भक्तों ने उत्साह से  ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 12 hours ago
यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद
Top News

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा
Top News

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

about 12 hours ago
वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

about 13 hours ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

about 13 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

about 13 hours ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

about 13 hours ago
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

about 13 hours ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

about 13 hours ago
वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!