खबर
Top News

सुबह 6 बजे 61 टैंकर पेट्रोल पंपों के लिए रवाना: कल और आज सुबह चली अफवाह के बाद पंपों पर लगी कतारें; दोपहर तक ही स्थिति सामान्य होने का दावा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मार्च 2026, 1:02 pm
शेयर करें:
सुबह 6 बजे 61 टैंकर पेट्रोल पंपों के लिए रवाना

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल दोपहर से जिलेभर के पेट्रोल पंपों पर अफवाहों के बाद लगी वाहन चालकों की कतारों के बीच आज सुबह कलेक्टर शिवम वर्मा के हस्तक्षेप के बाद मांगलिया डिपो से 61 टैंकर पंपों की ओर रवाना कर दिए गए। दावा है कि आज दोपहर तक ही पंपों पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

उधर, कल से लेकर आज सुबह तक पंपों पर वाहन चालकों की भारी उमड़ पड़ी जिससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से प्रारंभ किया गया।

सुबह 8 बजे तक मांगलिया डिपो से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 25 टैंकर लारियां, भारत पेट्रोलियम की 17 तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 19 टैंकर लारियां जिले के पंपों के लिए रवाना हो गई थीं। जिला प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे ही मांगलिया डिपो तथा फील्ड के पेट्रोल पंपों पर पहुंच गई थी।

कई अधिकारी डिपो से लेकर पंपों तक नजर रखे हुए हैं और सभी को सामान्य रूप से पेट्रोल मिले, इसकी निगरानी कर रहे हैं। लेकिन कल दोपहर बाद से पंपों पर वाहन चालकों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई थी। इसके पीछे जो बात सामने आई वो थी कि कल सुबह कुछ टीवी चैनलों पर देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगने की खबरें दिखाई गई थीं।

ये खबरें कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इंदौर से जोड़कर पोस्ट कर दी, जिसके बाद पूरे जिले के पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ जुट गई। लंबी-लंबी कतारें लग गई। इस बीच, सोशल मीडिया पर ही कई पंपों पर पेट्रोल खत्म होने की खबर आई।

और तो और, कई पंपों को बंद करने की खबर भी आ गई, जिसके बाद वाहन चालकों में और अधिक घबराहट फैल गई और वे पंपों की ओर दौड़ पड़े। इससे न केवल पंपों पर सारी व्यवस्थाएं बिगड़ गईं, बल्कि ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई। कल शाम कलेक्टर शिवम वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बयान जारी कर रहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है।

कहीं कोई कमी नहीं है, लेकिन वाहन चालक कहां सुनने वाले थे। वे कल रात्रि करीब 12 बजे तक और आज सुबह 6 बजे से पंपों पर पहुंच गए और देखते ही देखते लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कलेक्टर वर्मा ने ये भी कहा कि जिन लोगों ने पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलाई है, उनकी पहचान की जा रही है और फिर उन पर कार्रवाई की जाएगी। संयम बरतें और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से झूठी या भ्रामक जानकारी फैलाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर नजर रख रही है। किसी भी भ्रामक संदेश को फॉरवर्ड या पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर उन पर एक्शन लिया जाएगा। भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने लोगों से निवेदन किया है कि वे अफवाहों से बचें। शहर में डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि इंदौर जिले के मुख्य डिपो में ईंधन का विशाल स्टॉक उपलब्ध है। यहां से सभी डीलर्स और पेट्रोल पंप संचालकों को निरंतर सप्लाई भेजी जा रही है। आपूर्ति शृंखला में किसी भी तरह का कोई व्यवधान नहीं है और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने जनता से विशेष अपील की है कि वे घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से ईंधन का संग्रह न करें, क्योंकि जिले में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

सु्बह 6 बजे से टैंकर भरने का कार्य शुरू अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई
कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक ईंधन भरवाने से बचें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

जनप्रतिनिधियों का संदेश: भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी नागरिकों से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट कहा कि शहर में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आमजन से अपील की कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन भरवाएं।

प्रशासन के अनुसार इंदौर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थिति को सामान्य बनाए रखने में सहयोग करें।

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

8 minutes ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

33 minutes ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

34 minutes ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

40 minutes ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 1 hour ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 1 hour ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 1 hour ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 1 hour ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 1 hour ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 1 hour ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 1 hour ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 1 hour ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 1 hour ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 1 hour ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 2 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 2 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!