जलभराव वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करें
KHULASA FIRST
संवाददाता

बारिश पूर्व तैयारियों को लेकर नगर निगम की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित, महापौर ने दिए जल निकासी और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
सिटी बस कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने निगम अधिकारियों के साथ चर्चा की।
बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु शहर के उन संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षित करना रहा, जहां प्रतिवर्ष वर्षा के दौरान जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है।
ट्रैफिक सिग्नल किसी भी स्थिति में बंद हों...महापौर भार्गव ने बैठक में निर्देश दिए कि बारिश के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल किसी भी स्थिति में बंद नहीं होने चाहिए, ताकि यातायात का संचालन निर्बाध रूप से चलता रहे।
निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के मापदंडों का पालन हो...महापौर ने शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, पुलिया और सड़क कार्यों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन अनिवार्य है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना न हो।
जल निकासी व्यवस्था पर जोर...निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जल निकासी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि शहर की स्टॉर्म वॉटर लाइनों, नालों और चैंबरों की नियमित सफाई का कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करें और जल निकासी के लिए मोटर पंप, गेंती, फावड़ा, रस्सी, टॉर्च सहित अन्य आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में निगम का अमला त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी तरह तत्पर रहना चाहिए। मेट्रो परियोजना और अन्य बड़े निर्माण स्थलों के संदर्भ में निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों के कारण वर्षा जल के प्रवाह में कोई अवरोध नहीं आना चाहिए।
उन्होंने निर्माण स्थल पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि रात्रि के समय आवागमन में कोई कठिनाई न हो। निर्माण सामग्री के कारण नालों या ड्रेनेज में बाधा उत्पन्न होने पर संबंधित विभाग को तत्काल सुधार के आदेश दिए गए हैं।
बैठक में जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू, महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, सभी अपर आयुक्त, कार्यपालन यंत्री, मुख्यालय एई, जनकार्य, ड्रेनेज, भवन अनुज्ञा, वर्कशॉप और जलप्रदाय विभाग के सब इंजीनियर, समस्त जोनल अधिकारी तथा भवन अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में इन सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
निचली बस्तियों और संवेदनशील इलाकों में निवासरत नागरिकों की सुरक्षा को लेकर महापौर और निगमायुक्त ने कहा कि यह प्राथमिकता का विषय है।
उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक वर्षा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की पूर्व तैयारी रखी जाए और राहत संबंधी सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
साथ ही, शहर की सर्विस सड़कों और प्रमुख मार्गों पर गड्ढों की मरम्मत और पैचवर्क का कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी विभाग अलर्ट मोड पर रहे...महापौर भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वर्षाकालीन व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध निर्वहन करने के लिए कहा गया है। अब निगम का पूरा अमला इन दिशा-निर्देशों के अनुरूप मैदानी स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में है।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!