युवकों के साथ मारपीट: कार से खींचकर 4-5 लोगों ने लात-घूंसे-थप्पड़ मारे; लड़कियां बचाती रही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के बंसल वन बिल्डिंग के बाहर देर रात दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 4-5 युवकों ने कार से खींचकर उन्हें बाहर निकाला और बीच सड़क पर जमकर पीटा। घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र की है।
कार से खींचकर की मारपीट
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 1:30 बजे की है। आरोपियों ने कार रोककर उसमें बैठे दो युवकों को बाहर खींच लिया और करीब 10 मिनट तक लात-घूंसे और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा।
इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और करीब 10-15 मिनट तक ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।
रेस्टोरेंट में विवाद के बाद हमला
पीड़ित दर्पण सिंह (30) ने बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। घटना वाली रात वह दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था, जहां एक परिचित युवती से पुरानी बात को लेकर बहस हो गई। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही आरोपी आदित्य और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया।
युवती पर बुलाने का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि विवाद करने वाली युवती ने ही आदित्य और अन्य युवकों को बुलाया था। आरोपी पहले से ही बाहर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही कार बाहर निकली, उसे रोक लिया गया और हमला कर दिया गया।
वीडियो में कैद पूरी घटना
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवकों को कार से खींचते, कॉलर पकड़कर जमीन पर पटकते और लगातार मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ लड़कियां बीच-बचाव करती भी दिखाई दे रही हैं।
FIR दर्ज, गिरफ्तारी बाकी
थाना प्रभारी संजीव चौकसे के अनुसार, फरियादी की शिकायत पर आरोपी आदित्य और अन्य के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!