खबर
Top News

पूर्व सांसद के वकील पुत्र पर हमला: फाड़ दिए कपड़े; जज के सामने दी पक्षकार के परिजनों ने धमकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मार्च 2026, 5:57 pm
शेयर करें:
पूर्व सांसद के वकील पुत्र पर हमला

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पक्षकार के परिजन ने खुलेआम एक वकील पर हमला कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

काउंसलिंग के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, एडवोकेट अनंत संजर जो पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे हैं काउंसलिंग के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान पक्षकार के परिजन विद्युत भटनागर ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

थप्पड़ मारा और फाड़ दिए कपड़े
आरोपी ने न केवल अनंत संजर को थप्पड़ मारा, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए और जज के सामने ही धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी उनसे दूर के रिश्ते में साला लगता है।

हमले में घायल, थाने में शिकायत
हमले के दौरान अनंत संजर के चेहरे और आंख के पास नाखून लगने से चोट आई और खून निकल आया। घटना के तुरंत बाद वे एमपी नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं।

पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी और उसी के चलते कोर्ट में काउंसलिंग तय की गई थी। हालांकि काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही विवाद हिंसक रूप ले बैठा।

पूर्व सांसद बोले- कानून करेगा कार्रवाई
घटना को लेकर पूर्व सांसद आलोक संजर ने कहा कि वे किसी तरह का विवाद नहीं चाहते, लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

सुरक्षा बढ़ाई, जांच जारी
घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान
Top News

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

3 minutes ago
नमक कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

13 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

21 minutes ago
नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी
Top News

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

35 minutes ago
ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग
Top News

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

43 minutes ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 17 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 17 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 18 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 18 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 18 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 19 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 19 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 19 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 19 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 19 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 19 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 20 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 20 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!